ऑस्ट्रलिया की सर्वोच्च अदालत में भारतीय मूल के जज

Share Us

2168
ऑस्ट्रलिया की सर्वोच्च अदालत में भारतीय मूल के जज
09 Sep 2021
2 min read

News Synopsis

भारत के लोग सदियों से विश्व की सेवा करते आये हैं चाहें वे भारत में रह रहे हों या भारतीय मूल के हों। विश्व भर में भारतीय मूल के लोग अपनी छाप छोड़ते आये हैं। ऐसे ही भारतीय मूल के 'हेमंत धनजी' जोकि 30 साल का न्यायिक अनुभव रखते हैं, को ऑस्ट्रेलिया की सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया है। सिडनी बैरिस्टर को बुधवार को एनएसडब्ल्यू के सुप्रीम कोर्ट में जज की भूमिका के लिए नियुक्ति प्रदान की गयी। हेमंत धनजी जज की भूमिका निभाने वाले भारतीय मूल के प्रथम आस्टेलियाई बन गए हैं। लिहाज़ा यह एक गौरवपूर्ण बात है, इससे भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते और मजबूत होकर उभरेंगे।