5GService: 5G Launch पर बोले PM मोदी कहा- आज 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज

Share Us

449
5GService: 5G Launch पर बोले PM मोदी कहा- आज 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज
01 Oct 2022
min read

News Synopsis

5GService : देश में 5जी सर्विस 5G Service का शुभारंभ किया हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी PM Narendra Modi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस India Mobile Congress (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस की शुरुआथ की। इसके पहले चरण में देश के 13 शहरों जिनमें अहमदाबाद Ahmedabad, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ Lucknow, मुंबई और पुणे Mumbai and Pune में 5G कनेक्टिविटी 5G connectivity की शुरुआत होगी। इसके बाद 5जी को देश के हर हिस्से में पहुंचाया जाएगा। IMC 2022 कार्यक्रम चार अक्तूबर तक चलने वाला है। IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप से भी लाइव देखा जा सकता है।

गौर करने वाली बात ये है कि IMC की शुरुआत पहली बार 2017 में की गई थी। पिछले दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल हो रहा था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMC 2022 को संबोधित करते हुए कहा, टेक्नोलॉजी एक नशा है, इसका इस्तेमाल सही तरीके से करें। आज देश के 200 से अधिक मोबाइल बनाने वाली कंपनियां हैं। पहले हम मोबाइल का आयात कर रहे थे और आज निर्यात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज की तेजी से बदलती दुनिया में भारत को शीर्ष पर चढ़ने से कोई रोक नहीं पाएगा। इस स्थान पर हमारा अधिकार है। भारत और भारतीय इससे कम पर समझौता नहीं कर सकते। चौथी अधोगिक क्रांति Fourth Industrial Revolution का नेतृत्व भारत करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत में 5G का रोलआउट भारत के दूरसंचार इतिहास telecommunication history में कोई सामान्य घटना नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और उच्च आकांक्षाओं को अपने कंधे पर उठाए हुए है। 5जी के साथ, भारत सब का डिजिटल साथ और सब का डिजिटल विकास digital development की दिशा में मजबूत कदम उठाएगा। 

TWN In-Focus