BGMI और VLC समेत भारत में 5 लोकप्रिय ऐप्स पर लगा बैन

Share Us

574
BGMI और VLC समेत भारत में 5 लोकप्रिय ऐप्स पर लगा बैन
25 Aug 2022
min read

News Synopsis

वैसे तो अधिकतर लोग बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया Battlegrounds Mobile India (BGMI) और वीएलसी मीडिया प्लेयर VLC Media Player जैसे दो बड़े ऐप के बारे में जानते हैं। जिन पर भारत सरकार Govt of India ने बैन लगा दिया है। लेकिन क्या आप उन सभी प्रमुख ऐप्स के बारे में जानते हैं जिन्हें भारत में ब्लॉक किया गया है। आज हम उसी पर बात करेंगे। सरकार ने Google Play Store और App Store पर उन ऐप्स के बारे में पता लगाने के लिए एक एक्टिव विजन अपनाया है, जो कि चीनी सरकार Chinese Government से संबंधित हो सकते हैं और चीन के साथ भारतीय यूजर्स Indian Users का डाटाबेस शेयर कर सकते हैं।

2020 से फरवरी 2022 के बीच कुल 321 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था। आइए भारत में सबसे बड़े ऐप्स के बारे में जानते हैं, जिन पर प्रतिबंध लगया गया है।  PUBG और Garena Free Fire के बाद शायद सबसे लोकप्रिय होने वाला BGMI है। पहले वाले दो बड़े स्तर पर हुए ऐप बैन का हिस्सा बन गए, लेकिन BGMI को अलग से प्रतिबंधित कर दिया गया। VLC Media Player को हटाना शायद और भी आश्चर्यजनक था, क्योंकि कई लोगों को पता चले उससे कई महीनों पहले यह वेबसाइट से हट गया था।

AliExpress चीन लिंक को देखते हुए भारत में बैन किया गया। UC Browser ऐप बैन होने वालों में से सबसे लोकप्रिय ऐप था, और यह 2020 में बैन होने वाला सबसे पहले ऐप्स में से एक था। WeChat सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक था। इसे भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया था।