डोमिनोज पिज्जा, दाल कंपनी विक्टोरिया पर 15 लाख का जुर्माना

Share Us

469
डोमिनोज पिज्जा, दाल कंपनी विक्टोरिया पर 15 लाख का जुर्माना
02 Aug 2022
min read

News Synopsis

देश में पिज्जा Pizza पसंद करने वालों की कमी नहीं है। वहीं जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक पिज्जा के शौकीन लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। डोमिनोज Domino's जैसी नामचीन कंपनी के पिज्जा में इस्तेमाल होने वाली सॉस और रिफाइंड Sauce & Refined के नमूने जांच में मानक के विपरीत पाए गए हैं। एडीएम कोर्ट ADM Court ने कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके अलावा विक्टोरिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड Victoria Foods Pvt Ltd कंपनी से दाल के लिए नमूने भी फेल पाए गए हैं। इन दोनों कंपनी पर एडीएम कोर्ट ने 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

दिल्ली रोड स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट Domino's Restaurant का खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2019 में सॉस के नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा था। इसके बाद टीम ने वर्ष 2020 में रिफाइंड का नमूना लिया था। जांच में रिफाइंड के पैकेजिंग लेवल Packaging Level में कमी पाई गई। इसके अलावा सॉस की क्वालिटी मानक के विपरीत पाई गई। अधिकारियों की मानें तो कंपनी द्वारा जो सॉस के मानक निर्धारित किए गए हैं उन मानकों से सॉस की क्वालिटी Sauce Quality बेहद कम थी। जिसकी जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। एडीएम कोर्ट द्वारा पिज्जा कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

उधर दिल्ली Delhi की नामचीन कंपनी विक्टोरिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की अरहर दाल के दो नमूने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वर्ष 2020 के अक्तूबर माह में लिए थे। जांच रिपोर्ट में पता चला कि दाल में नमी मानक से अधिक पाई गई। इसके अलावा दाल के दाने बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त थे। जिसके लिए एडीएम कोर्ट ने 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।