RBI आंकड़ों के अनुसार बैंक घोटालों से हर रोज 100 करोड़ का नुकसान

Share Us

545
RBI आंकड़ों के अनुसार बैंक घोटालों से हर रोज 100 करोड़ का नुकसान
30 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

बैंक घोटाले Bank Scams के माध्यम से करीब 100 करोड़ रुपए का नुकसान सामने आया है। ये जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  Reserve Bank Of India (आरबीआई) के आंकड़ों से पता चली है। RBI के एक आंकड़े के अनुसार, पिछले 7 सालों में देश को हर रोज बैंक घोटालों या धोखाधड़ी Scams or Frauds के माध्यम से करीब 100 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जबकि नुकसान की कुल राशि में साल दर साल गिरावट आती दिख रही है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के डाटा के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हुई है। सबसे अधिक बैंक घोटाले या धोखाखड़ी महाराष्ट्र में सामने आए हैं। बैंक घोटाले या धोखाखड़ी की कुल राशि का लगभग 50 फीसदी मामले अकेले महाराष्ट्र Maharashtra में मिले हैं। इसके बाद दिल्ली Delhi, तेलंगाना Telangana, गुजरात और तमिलनाडु Gujarat and Tamil Nadu का नंबर आता है। इन 5 राज्यों में पिछले सात सालों में करीब 2 लाख करोड़ के वित्तीय फ्रॉड Financial Fraud सामने आ चुके हैं, जो कुल राशि का करीब 83 फीसदी है। रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल 2015 से 31 दिसंबर 2022 तक देश भर में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए के बैंकिग फ्रॉड Banking Fraud का पता चला है।