स्वर्ण और कांस्य को बनाया निशाना

Share Us

1736
स्वर्ण और कांस्य को बनाया निशाना
03 Sep 2021
3 min read

News Synopsis

भारत अपनी बुलंदी को रोज़ छूता है और भारतवासी इसको ऊँची से ऊँची ईमारत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। विश्व स्तर पर बहुचर्चित टोक्यों में चल रहे पैरालम्पिक खेल में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा परचम हर रोज़ लहराया जा रहा है। हाल ही में पैरालम्पिक प्रतिभागी अवनि लेखारा ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में स्वर्ण पदक जीत कर विश्व को चौकाया और वह पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गयीं। लेकिन इंसान का जज़्बा उसे कुछ भी करने के लिए प्रेरित करता है, 19 वर्षीय लेखरा ने अपने कदम न रोकते हए उन्होंने ट्रेलब्लेजिंग निशानेबाज में तीन सितंबर को यहां चल रहे खेलों में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 में भी कांस्य पदक जीतकर दो पैरालंपिक पदक जीत कर सबको चौका दिया तथा इस कारनामें को भी करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गयीं। अन्य कई खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया जिसके चलते भारत को अभी तक दो स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक मिल चुके हैं।