Yes Bank ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज दर
News Synopsis
Yes Bank ने 2 करोड़ रुपये से कम के रेजिडेंट टर्म डिपॉजिट Resident Term Deposit पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक की यह ब्याज दर Interest Rate 6 जून से लागू हो गई है। अब आम लोगों को 3.25 फीसदी से 6.25 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 7 दिनों से 10 साल से कम के डिपॉजिट Deposit पर 3.75 प्रतिशत से 7.00 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। आपको बता दें कि Yes Bank 7 से 14 दिनों की जमा राशि पर 3.25 प्रतिशत और 15 से 45 दिनों की जमा पर 3.50 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है। वहीं 46 से 90 दिनों में मैच्योर Mature होने वाले डिपॉजिट पर 4.00 प्रतिशत का ब्याज देगा।
गौरतलब है कि Yes Bank अभी 6 महीने से 9 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा पर 4.75 प्रतिशत ब्याज दर और 9 महीने से 1 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.00 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। आपको बता दें कि पहले बैंक 1 साल से 18 महीने से कम की जमा पर 5.75 प्रतिशत ब्याज दर और 18 महीने से 3 वर्ष से कम की जमा पर 6 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा था। अब 6 जून के बाद 1 साल की जमा राशि पर 5.75 प्रतिशत ब्याज देगा। 1 साल 1 दिन से 3 साल से कम के डिपॉजिट पर 6.00 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि येस बैंक भारत में कार्यरत निजी क्षेत्र Private Sector का एक बैंक है। यह एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक है,जिसकी स्थापना 2004 में राणा कपूर Rana Kapoor और अशोक कपूर Ashok Kapoor ने की थी। यह मुख्य रूप से कॉरपोरेट बैंक के रूप में, खुदरा बैंकिंग के साथ और सहायक प्रबंधन Assistant Management के रूप में परिसंपत्ति प्रबंधन के रूप में कार्य करता है।
गौरतलब है कि 5 मार्च 2020 को भारतीय रिजर्व बैंक Reserve Bank of India ने अत्यधिक ऋण में डूबी यस बैंक को बंद होने से बचाने के लिए इसका सारा नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया। इसके बाद रिजर्व बैंक ने एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी Former Chief Financial Officer of SBI प्रशांत कुमार Prashant Kumar का यस बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया।


