Xiaomi ने लांच किया शानदार नया लैपटॉप, मिलेंगे ये साइज

Share Us

313
Xiaomi ने लांच किया शानदार नया लैपटॉप, मिलेंगे ये साइज
06 Jul 2022
min read

News Synopsis

दिग्गज कंपनी शाओमी Xiaomi ने चीन China में 4 जुलाई को एक मेगा इवेंट Mega Event में अपने नए लैपटॉप Xiaomi Book Pro 2022 को लांच किया है। कंपनी ने Xiaomi Book Pro 2022 को 14 इंच और 16 इंच दो साइज Two Sizes में उतारा है। Xiaomi Book Pro 2022 के साथ E4 OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ डॉल्बी विजन Dolby Vision का भी सपोर्ट है। शाओमी के इस लैपटॉप में इंटेल का प्रोसेसर Intel Processor दिया गया है।

Xiaomi Book Pro 2022 के 14 इंच वाले मॉडल में E4 OLED डिस्प्ले है जिसके साथ कलर करेक्शन Colour Correction के लिए 3D LUT का सपोर्ट है। Book Pro 2022 में Windows 11 दिया गया है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट Refresh Rate 90Hz है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और गोरिल्ला ग्लास Gorilla Glass 3 का सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस Brightness 600 निट्स है। इसमें 12वीं जेनरेशन का इंटेल Core P सीरीज का प्रोसेसर, 16 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज है।

इसके साथ 100W टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट Type-C Charging Port है। लैपटॉप का वजन 1.5 किलोग्राम है। अगर कीमत की बात की जाए तो, Xiaomi Book Pro 2022 के 14 इंच मॉडल की कीमत 6,799 चीनी युआन यानी करीब 80,000 रुपए है। इस कीमत में इंटेल का i5 वर्जन i5 Version वाला प्रोसेसर मिलेगा। i7 वर्जन की कीमत 8,499 युआन यानी करीब 1,00,000 रुपए है। Xiaomi Book Pro के 16 इंच की शुरुआती कीमत 7,399 युआन यानी करीब 87,000 रुपए है।

TWN In-Focus