विश्व सैलानियों के लिए जल्द खुलेंगे भारत के द्वार

Share Us

2920
विश्व सैलानियों के लिए जल्द खुलेंगे भारत के द्वार
19 Sep 2021
2 min read

News Synopsis

जैसा कि हम जानते हैं पर्यटन मनोरंजन का एक साधन है जिससे हम लोकप्रिय स्थानों का दर्शन करते हैं। यह ज्ञानवृद्धि का भी एक सुंदर ज़रिया है जिसमें हम अलग-अलग स्थानों की संस्कृति और सभ्यता से वाकिफ़ होते हैं। खास कर आजकल के समय में तो पर्यटन एक बहुत बड़ा व्यवसाय बन गया है। किसी भी देश की आर्थिक स्थिति में पर्यटन का एक बड़ा योगदान होता है। लेकिन दुर्भाग्यवश पिछले डेढ़ साल से कोरोना‌ महामारी के चलते ‌विश्व भर में पर्यटन‌ पर‌ रोक‌ लगानी‌‌ पड़ी। लेकिन अब‌ भारत सरकार ने ‌पर्यटन‌ को वापस से हरी झंडी दिखा दी है। खबर‌ है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पर्यटकों को भारत में आने की अनुमति दे‌ दी‌ है, जिसके लिए संभावित तारीख और तौर तरीकों पर विचार विमर्श चल रहा है। लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित पर्यटन और आतिथ्य में जान डालने के लिए पहले ‌पॉंच लाख पर्यटकों को मुफ्त वीजा जारी करने की पहल की गई है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा 10‌ दिन के भीतर की जाएगी। पिछले डेढ़ सालों में कोरोना महामारी से पर्यटन बुरी तरह प्रभावित था लेकिन अब लगता है कि इसमें ‌अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे और देश की आर्थिक विकास ‌में योगदान देंगे। अब देखना होगा यह कदम अभी कितना असरदार साबित होता है क्योंकि अभी भी भारत में कोरोना केस पूरी तरह से खत्म नहीं हुए हैं।