विश्व बैंक ने भारत के वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.5% किया, बताई ये वजह

Share Us

351
विश्व बैंक ने भारत के वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.5% किया, बताई ये वजह
07 Oct 2022
min read

News Synopsis

विश्व बैंक World Bank ने गुरुवार को बिगड़ते अंतर्राष्ट्रीय हालात Deteriorating International Situation का हवाला देते हुए भारत के ग्रोथ रेट अनुमान Growth Rate Projections को घटा दिया है। ताजा अनुमानों के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था  Indian Economy वित्त वर्ष 2022-23 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी, जो जून, 2022 के अनुमान से 1 प्रतिशत कम है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष International Monetary Fund (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पहले जारी रिपोर्ट में बैंक ने कहा कि भारत में दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में तुलनात्मक रूप से मजबूत है।

दक्षिण एशिया South Asia के लिए विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हैंस टिमर Chief Economist Hans Timmer ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था ने दक्षिण एशिया के अन्य देशों की तुलना में मजबूत वृद्धि दर्ज कर अच्छा प्रदर्शन किया है... कोविड के पहले चरण में तेज संकुचन से जोरदार वापसी की है।’’ उन्होंने कहा कि भारत के ऊपर कोई बड़ा विदेशी कर्ज नहीं है। इस तरफ से उसे कोई समस्या नहीं है, और उसकी मौद्रिक नीति Monetary Policy विवेकपूर्ण रही है।

भारतीय अर्थव्यवस्था Indian Economy ने विशेष रूप से सेवा क्षेत्र और विशेष रूप से सेवा निर्यात में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने आगे कहा कि, 'इसके बावजूद हमने चालू वित्त वर्ष के लिए अनुमान को घटाया है, क्योंकि भारत और सभी अन्य देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वातावरण बिगड़ रहा है।' उन्होंने कहा कि कैलेंडर वर्ष की दूसरी छमाही कई देशों के लिए कमजोर है और भारत में भी अपेक्षाकृत कमजोर रहेगी।