News In Brief World News
News In Brief World News

सऊदी अरब में रिट्वीट करने पर महिला को हुई 34 साल कैद, जानें मामला

Share Us

367
सऊदी अरब में रिट्वीट करने पर महिला को हुई 34 साल कैद, जानें मामला
19 Aug 2022
7 min read

News Synopsis

सऊदी अरब Saudi Arabia में एक महिला Women को 34 साल कैद की सजा सुनाई गई है। इस महिला का आरोप इतना था कि इसने ट्विटर पर रिट्वीट Retweet on Twitter किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब की अदालत ने ब्रिटेन UK की लीड्स यूनिवर्सिटी Leeds University में डॉक्टरी करने के बाद शोध में जुटी 34 साल की सलमा अल-शेहाब Salma Al-Shehab को 34 साल जेल की सजा सुनाई है।

उन पर असंतुष्टों के एक ट्वीट को रिट्वीट कर अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि सलमा दो बच्चों की मां हैं। प्रिंस मोहम्मद Prince Mohammed के शासनकाल में सऊदी अरब में हाल में महिलाओं को गाड़ी चलाने और अन्य कई आजादी मिली हैं। उनके निर्देश पर ही असंतुष्टों के खिलाफ अभियान चलाया गया था।

अमेरिका USA के वाशिंगटन Washington स्थित मानवाधिकार संगठन फ्रीडम इनिशियेटिव Freedom Initiative के मुताबिक, जनवरी 2021 में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आई सलमा को पकड़ लिया गया था। उन्हें वापस ब्रिटेन लौटना था। यह मामला अदालत में जाने से पहले ही सलमा 285 दिन जेल में गुजार चुकी थीं। जानकारी के लिए बता दें कि सलमा शिया समुदाय से संबंध रखती हैं।