News In Brief Environment and Ecology
News In Brief Environment and Ecology

दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून, जानिए मौसम का हाल

Share Us

300
दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून, जानिए मौसम का हाल
23 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

केरल Keral से चलकर मानसून अब देश के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। लेकिन दिल्ली-एनसीआर Delhi-NCR और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मानसून Monsoon का अभी भी इंतजार किया जा रहा है। लेकिन प्री मानसून के चलते देश के इन दोनों सूबों में पिछले कुछ दिन बारिश हुई थी। आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून Southwest Monsoon भारत India के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। इसलिए अगले तीन दिन के लिए कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग Indian Meteorological Department के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में इस बार मानसून के भी अपने तय समय पर दिल्ली पहुंचने की संभावना है। 

अगर बिहार के मौसम की बात करें तो यहां मानसून सक्रिय हो गया है। यहां इस पूरे हफ्ते अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान राज्य में मानसून संबंधी गतिविधियां जारी रहेंगी। 

अगर लखनऊ Lucknow के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक बारिश के बिलकुल भी आसार नहीं है, हालांकि इस दौरान बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इसके साथ ही उमस और गर्मी से भी निजात नहीं मिलने वाली है। इससे पहले मौसम विभाग ने 26 या 27 जून से बारिश का अनुमान जताया था। लेकिन अब 28 जून से बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। 

TWN In-Focus