गूगल क्रोम और मोजिला फायरफॉक्स के लिए चेतावनी जारी 

Share Us

886
गूगल क्रोम और मोजिला फायरफॉक्स के लिए चेतावनी जारी 
10 Jun 2022
6 min read

News Synopsis

गूगल क्रोम और मोजिला फायरफॉक्स Google Chrome and Mozilla Firefox को लेकर उच्चस्तरी चेतावनी  High Level Alert जारी की गई है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने गूगल क्रोम और Mozilla ब्राउजर को लेकर अलर्ट जारी किया है। CERT-In ने अपनी चेतावनी में कहा है कि क्रोम और मोजिला की खामियां यूजर्स के निजी डाटा Personal Data of Users को हैकर्स Hackers तक पहुंचाने में मदद कर सकती हैं।

एजेंसी के अनुसार इस बग के कारण सभी तरह की सिक्योरिटी को बायपास Security Bypass किया जा सकता है। CERT-In के मुताबिक 96.0.4664.209 से पहले वाले क्रोम ब्राउजर के वर्जन में कई तरह के बग हैं जिनका हैकर्स फायदा उठा सकते हैं। इन बग की पहचान गूगल ने CVE-2021-43527, CVE-2022-1489, CVE-2022-1633, CVE-202-1636, CVE-2022-1859, CVE-2022-1867 और CVE-2022-23308 के तौर पर की है।

एजेंसी ने यूजर्स से कहा है कि वे हर हाल में जितना जल्दी हो सके अपने Mozilla Firefox और क्रोम ब्राउजर को अपडेट Updates करें। Mozilla Firefox iOS के 101 से पहले वाले वर्जन में कई दिक्कतें हैं। Mozilla की इन दिक्कतों को उच्चस्तर के बग High Level Bug की कैटेगरी में रखा गया है।

Mozilla ने इस बग को फिक्स करने के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने यूजर्स से Mozilla Firefox iOS 101, Mozilla Firefox Thunderbird version 91.10, Mozilla Firefox ESR version 91.10 और Mozilla Firefox version 101 को डाउनलोड करने के लिए कहा है।