Vivo ने भारत में नई V70 सीरीज 5G लॉन्च किया

Share Us

151
Vivo ने भारत में नई V70 सीरीज 5G लॉन्च किया
26 May 2026
7 min read

News Synopsis

Latest Update

Vivo का नया फोन Y600 Turbo लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने अपने नए मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Vivo Y600 Turbo को चीन में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 9000mAh की विशाल बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जो इसे परफॉर्मेंस-केंद्रित यूजर्स के लिए खास बनाता है।

Vivo Y600 Turbo का चीन में आधिकारिक लॉन्च

Vivo ने अपनी Y-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नया Vivo Y600 Turbo चीन में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में रखा गया है, और इसका फोकस परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और डिस्प्ले क्वालिटी पर है।

यह डिवाइस फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, और इसकी पहली बिक्री 27 मई से शुरू होगी।

कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स

Vivo Y600 Turbo को अलग-अलग स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है।

कीमत इस प्रकार है:

  • 8GB + 256GB: CNY 2,299 (लगभग ₹32,000)
  • 12GB + 256GB: CNY 2,599 (लगभग ₹36,000)
  • 12GB + 512GB: CNY 2,899 (लगभग ₹40,000)

डिजाइन और कलर ऑप्शन्स

यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है:

  • Dune Gold
  • Electric Blue
  • Millennium Pink

इसका डिजाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक पर आधारित है, जो युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

डिस्प्ले: 120Hz AMOLED पैनल के साथ शानदार ब्राइटनेस

Vivo Y600 Turbo में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

डिस्प्ले फीचर्स:

  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 5000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस
  • SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन
  • TÜV Rheinland फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन

परफॉर्मेंस: Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर

फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन:

  • Adreno 810 GPU
  • 12GB तक LPDDR4x RAM
  • 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज

कैमरा सेटअप: डुअल रियर कैमरा

रियर कैमरा:

  • 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8)
  • 2MP सेकेंडरी कैमरा (f/2.4)

फ्रंट कैमरा:

  • 8MP सेल्फी कैमरा (f/2.05)

बैटरी: 9000mAh की दमदार पावर

Vivo Y600 Turbo की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh बैटरी है।

बैटरी फीचर्स:

  • 9000mAh बड़ी बैटरी
  • 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

ड्यूरेबिलिटी और प्रोटेक्शन

  • IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

  • 5G नेटवर्क सपोर्ट
  • आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स
  • हाई-परफॉर्मेंस सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन

निष्कर्ष:

Vivo Y600 Turbo एक पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 9000mAh बैटरी के साथ आता है। यह फोन लंबे बैकअप और शानदार परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

Previous Update

Vivo ने भारत में नई Vivo V70 सीरीज लॉन्च किया है, जिसमें Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं। यह आगामी सीरीज बीते साल लॉन्च हुए Vivo V60 और V60e फोन का अपग्रेड है। Vivo V70 Elite में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करते हैं। आइए वीवो वी70 और वीवो वी70 एलीट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo V70, Vivo V70 Elite Price

Vivo V70 के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। Vivo V70 पैशन रेड और लेमन येल्लो कलर में उपलब्ध है। वहीं Vivo V70 Elite के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये, 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है। वहीं Vivo V70 Elite पैशन रेड, सैंड बेज और ऑथेंटिक ब्लैक कलर में उपलब्ध है। Vivo V70 सीरीज वीवो की ऑफिसियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं SBI, HDFC Bank और Yes Bank कार्ड से भुगतान पर 10% कैशबैक मिल सकता है।

Vivo V70 Elite Features, Specifications

Vivo V70 Elite में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750 × 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 459 PPI पिक्सल डेंसिटी और लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन Snapdragon 8s जेन 3 चिपसेट से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम,ब्टूलूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी 2.0, जीपीएस, ओटीजी और एनएफसी शामिल है। सिक्योरिटी के लिए ये फोन 3डी अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग 2.0 से लैस है। इस फोन में 8GB/12GB रैम और 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो V70 Elite के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन के ऑथेंटिक ब्लैक मॉडल की लंबाई 15.752 सेमी, मोटाई 7.433 सेमी, चौड़ाई 0.740 सेमी और वजन 187 ग्राम है। वहीं पैशन रेड और सैंड बैज मॉडल की लंबाई 15.752 सेमी, मोटाई 7.433 सेमी, चौड़ाई 0.759 सेमी और वजन 194 ग्राम है।

Vivo V70 Features, Specifications

Vivo V70 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 459 PPI पिक्सल डेंसिटी और लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम,ब्टूलूथ 5.4,  यूएसबी टाइप सी 2.0, जीपीएस, ओटीजी और एनएफसी शामिल है। सिक्योरिटी के लिए ये फोन 3डी अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग 2.0 से लैस है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो V70 के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 15.752 सेमी, मोटाई 7.433 सेमी, चौड़ाई 0.759 सेमी और वजन 194 ग्राम है।