News In Brief Government Policies
News In Brief Government Policies

लखनऊ में शुरू हुआ 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2022' 

Share Us

398
लखनऊ में शुरू हुआ 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2022' 
05 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Chief Minister Yogi Adityanath ने घोषणा की है कि लखनऊ Lucknow में आम का मेगा क्लस्टर Mega Cluster of Mango बनेगा। यह परियोजना अगले पांच वर्षों में पूरी होगी। उन्होंने कहा कि अब लखनऊ में माल, मलिहाबाद और काकोरी फलपट्टी Mal, Malihabad and Kakori Phalpatti का आम देश और विदेश में काकोरी आम Kakori Mango के नाम से भेजा जाएगा। इसी नाम से लखनऊ के आम की ब्रांडिंग होगी। इस परियोजना के लिए केन्द्र से सौ करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है।

मुख्यमंत्री ने ये बातें सोमवार को अवध शिल्पग्राम Avadh Shilpgram में आयोजित 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2022' 'Uttar Pradesh Mango Festival 2022' के उद्घाटन समारोह में कहीं। उन्होंने उद्यान विभाग Horticulture Department के अधिकारियों को सलाह दी कि हर साल पहली से सात जुलाई के बीच आम महोत्सव आयोजित किया जाए और इसमें देश के विभिन्न राज्यों के आम के बागवानों को आमंत्रित किया जाए और साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाए। उन्होंने कहा कि आम व अन्य फलों तथा सब्जियों Fruits and Vegetables का निर्यात बढ़ाने के लिए मांग और आपूर्ति के बीच समन्वय बनाते हुए उसकी गुणवत्ता बनाए रखना भी जरूरी है। 

आपको बता दें कि लखनऊ के आम की वर्ष 2005 में तत्कालीन राज्य सरकार ने नवाब आम Nawab Mango के नाम से ब्रांडिंग की थी। नवाब आम के ब्रांड से तत्कालीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति Prime Minister and President को भी लखनऊ के आम भेजे गये थे। अब मुख्यमंत्री योगी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष Amrit Festival year of freedom में ऐतिहासिक काकोरी ट्रेन Historicl Kakori train से ब्रिटिश खजाना लूटने के क्रांतिकारियों के पराक्रम feat of revolutionaries की याद में लखनऊ के आम की ब्रांडिंग काकोरी आम के नाम से करने की घोषणा की है।