JioSaavn के एप और वेबसाइट ठप होने से यूजर्स हुए परेशान

Share Us

419
JioSaavn के एप और वेबसाइट ठप होने से यूजर्स हुए परेशान
04 Jun 2022
5 min read

News Synopsis

JioSaavn के एप और वेबसाइट App & Website दोनों ठप हो जाने से लाखों यूजर्स Millions of Users परेशान हो गए। JioSaavn रिलायंस जियो Reliance Jio का म्यूजिक स्ट्रिमिंग एप Music Streaming App है। रिपोर्ट के अनुसार कई घंटो तक JioSaavn एप ने काम नहीं किया। जिसके बाद JioSaavn के डाउन होने की जानकारी यूजर्स ने सोशल मीडिया Social Media पर दी। जियोसावन के ट्विटर हैंडल से भी इस बात की पुष्टि की गई।

JioSaavn के यूजर्स को मोबाइल और वेबसाइट Mobile & Website दोनों में समस्या पेश आई है। JioSaavn का मुकाबला Amazon Prime Music, Apple Music, Google Play Music और Spotify जैसे एप्स के साथ है। इसका मुकाबला Gaana, Hungama और Airtel Wynk से भी है।

गौर करने वाली बात ये है कि JioSaavn काफी लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रिमिंग एप Popular Music Streaming App है। इस एप पर फ्री में म्यूजिक स्ट्रीमिंग मिलती है। इसमें डाउनलोडिंग Downloading की भी सुविधा दी गई है। इसके साथ पेड सब्सक्रिप्शन paid subscription की भी सुविधा है। 

JioSaavn एक भारतीय ऑनलाइन संगीत स्ट्रीमिंग सर्विस है और दुनिया भर में  विभिन्न भाषाओं जैसे हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, भोजपुरी और अन्य क्षेत्रीय भारतीय संगीत का डिजिटल वितरक है। इसे  वर्ष 2007 में Saavn के रूप में स्थापित किया गया था, कंपनी के पास 15 भाषाओं में 8.0 करोड़ से अधिक संगीत ट्रैक के अधिकार हैं।