US Aid: रूस के बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेन को 72.5 करोड़ डॉलर की सहायता

Share Us

399
US Aid: रूस के बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेन को 72.5 करोड़ डॉलर की सहायता
15 Oct 2022
min read

News Synopsis

us aid to ukraine: पिछले कई महीनों से यूक्रेन और रूस Ukraine and Russia के बीच जंग खत्म होने की बजाए और बढ़ती हुई नजर आ रही है। क्रीमिया पुल Crimea Bridge पर धमाके और यूक्रेन द्वारा नाटो NATO की सदस्यता लेने की जिद से नाराज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन Russian President Vladimir Putin ने उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। खबर के मुताबिक रूस ने नाटो देशों की सीमा के पास अपने परमाणु बमवर्षक विमान nuclear bomber aircraft तैनात कर दिए हैं। जबकि, अमेरिका US ने यूक्रेन को 72.50 करोड़ डॉलर की और सैन्य सहायता us aid to ukraine मंजूर की है। रूस और यूक्रेन को जोड़ने वाले क्रीमिया पुल पर बम धमाके से राष्ट्रपति पुतिन का पारा चढ़ता दिखा है।

इसके जवाब में रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में जबर्दस्त बमबारी  heavy bombing की थी। इसके साथ ही उन्होंने तीसरे विश्व युद्ध की भी चेतावनी दी थी। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो राष्ट्रपति पुतिन ने नाटो के यूरोपीय सदस्य देशों की सीमा से सिर्फ 20 मील की दूरी पर परमाणु बमवर्षक 11 विमान तैनात कर दिए हैं। यह दावा अमेरिकी उपग्रह US satellites संचालन करने वाली एजेंसी प्लैनेट लैब्स Planet Labs द्वारा ली गई तस्वीरों के आधार पर जारी रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्वे की सीमा Norway border से 20 मील से भी कम दूरी पर रूसी TU-160 और TU-95 परमाणु बमवर्षक विमान तैनात कर दिए गए हैं।

ये लड़ाकू विमान परमाणु हथियारों से हमले में सक्षम हैं। उपग्रह से ये तस्वीरें 7 अक्तूबर को ली गई बताई जा रही हैं। इनमें कोल्स्की प्रायद्वीप Kolsky Peninsula स्थित रूसी सैन्य अड्डे ओलेन्या Olenya पर 7 Tu-160 बमवर्षक और 4 Tu-95 विमान दिखाई दे रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा था कि रूसी सेना के साथ नाटो सैनिकों nato soldiers के किसी भी सीधे टकराव या संघर्ष से वैश्विक तबाही होगी। इसलिए उम्मीद करता हूं कि ये देश इससे परहेज करेंगे।