News In Brief World News
News In Brief World News

UkraineRussianWar: यूक्रेन संकट पर भारत ने दिया रूस को झटका, यहां की वोटिंग

Share Us

503
UkraineRussianWar: यूक्रेन संकट पर भारत ने दिया रूस को झटका, यहां की वोटिंग
11 Oct 2022
7 min read

News Synopsis

UkraineRussianWar: यूक्रेंन और रूस Ukraine and Russia के बीच पिछले कई महीनों से जारी संघर्ष और बढ़ता नजर आ रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि भारत India ने रूस को झटका दिया है। भारत ने यूक्रेन संकट Ukraine crisis, मामले में रूस को एक बार फिर से झटका देते हुए पुतिन की गुप्त मतदान वाली मांग खारिज कर दी है। दरअसल, यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर अवैध कब्जे को लेकर रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र महासभा United Nations General Assembly में एक मसौदा प्रस्ताव लाया गया है।

इस प्रस्ताव में रूस की निंदा करने के लिए खुले मतदान की मांग की गई है लेकिन पुतिन इसके लिए गुप्त मतदान की मांग पर अड़े हैं जिसे भारत ने खारिज कर दिया है और इसके खिलाफ जाकर वोटिंग Voting भी कर दी है। यह मसौदा प्रस्ताव अल्बानिया द्वारा लाया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि रूस ने यूक्रेन के डोनेट्स्क  Donetsk, खेरसॉन  Kherson, लुहान्स्क और जापोरिज्जिया क्षेत्रों Luhansk and Zaporizhzhya पर अवैध कब्जा कर लिया है।

भारत समेत संयुक्त राष्ट्र United Nation के 107 सदस्य देशों ने रिकॉर्ड वोट के पक्ष में मतदान करने के बाद गुप्त मतदान के लिए मास्को की मांग को खारिज कर दिया। वहीं केवल 13 देशों ने गुप्त मतदान के लिए रूस के आह्वान के पक्ष में मतदान किया जबकि 39 ने भाग नहीं लिया। रूस और चीन China उन देशों में शामिल थे जिन्होंने मतदान नहीं किया।