ऊबर ने जोमैटो में बेची 7.8 फीसदी हिस्सेदारी, शेयरों में भी रिकवरी

Share Us

424
ऊबर ने जोमैटो में बेची 7.8 फीसदी हिस्सेदारी, शेयरों में भी रिकवरी
04 Aug 2022
min read

News Synopsis

दिग्गज कंपनी ऊबर टेक्नोलॉजी Uber technology ने बुधवार को फूड डिलिवरी फर्म  food delivery firm जोमैटो Zomato में अपनी 7.8 फीसदी की हिस्सेदारी बेच stake sell दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने ऐसा 392 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए भारतीय बाजार  indian market में यह बिकवाली की है। यह जोमैटो ब्लॉक डील zomato block deal 50.44 रुपए प्रति शेयर की दर पर की गई।

जबकि, जोमैटो की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि हम एक सार्वजनिक कंपनी public company हैं और हमारे शेयरधारक shareholders अपने शेयरों के साथ क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं रखते हैं। जानकारी के अनुसार जोमैटो के शेयर बेचकर ऊबर ने 30.87 बिलियन रुपए जुटा लिए हैं।

वहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक ऊबर से जोमैटो की हिस्सेदारी दुनियाभर की लगभग 20 कंपनियों ने खरीदी है। इनमें Fidelty, Franklin Templeton, ICICI Prudential आदि शामिल हैं। हालांकि इस खरीदारी के बारे में Fidelty ने भी अब तक कुछ नहीं कहा है।

वहीं Franklin और ICICI ने इस बारे में बोलने से इनकार कर दिया। गौर करने वाली बात ये है कि बुधवार को जोमैटो के शेयरों zomato shares में 6.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि आगे चलकर शेयरों में फिर सुधार देखने को मिला और कल की तुलना में जोमैटो के शेयर फिलहाल लगभग एक प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।