Twitter Deal: अब ट्विटर के हर स्तर के कर्मचारियों पर लटकी छंटनी की तलवार

Share Us

489
Twitter Deal: अब ट्विटर के हर स्तर के कर्मचारियों पर लटकी छंटनी की तलवार
31 Oct 2022
min read

News Synopsis

Twitter Deal:  ट्विटर Twitter को खरीदने के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क Elon Musk ने सबसे पहले ट्विटर के चार शीर्ष अधिकारियों  top executives को नौकरी से हटा दिया। इनमें सीईओ पराग अग्रवाल CEO Parag Agarwal, कानूनी कार्यकारी अधिकारी विजया गड्डे Vijaya Gadde, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसल सीन एजेट शामिल हैं। अब वहीं खबर आ रही है कि एलन मस्क कंपनी के कुल स्टाफ total staff में भी कटौती करना चाह रहे हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि प्रबंधन से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों से एलन मस्क ने सूची तैयार करने को कहा है।

पहचान गुप्त रखने की शर्त पर ट्विटर के इन कर्मचारियों employees ने बताया कि किस स्तर के कितने लोगों की नौकरियां खतरे में यह तो पता नहीं, लेकिन एलन मस्क ट्विटर के मौजूदा 7,500 कर्मचारियों में से महज 50 फीसदी को ही कंपनी में रखना चाहते हैं। ट्विटर कर्मचारियों Twitter employees का कहना है कि एलन मस्क छंटनी की तलवार एक नवंबर से पहले ही चला सकते हैं। क्योंकि एक नवंबर को कर्मचारियों को उनके कुल वेतन पैकेज के हिस्से के तौर पर कंपनी के शेयर company shares मिलने हैं। एलन मस्क चाहेंगे कि जिन लोगों को निकालना है, उन्हें एक नवंबर से पहले ही निकाल दिया जाए, जिससे शेयर देने की जरूरत ही न पड़े और खर्च कम किया जा सके।

वहीं, इस मामले में गेरबर कावासाकी वेल्थ एंड इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट Gerber Kawasaki Wealth and Investment Management के मुख्य कार्यकारी रॉस गेरबर Ross Gerber ने बताया कि उन्हें एलन मस्क के कर्मचारी जारेड बिर्चल Jared Birchl से पता चला कि मस्क ट्विटर में 50 प्रतिशत लोगों की छंटनी करना चाहते हैं। गेरबर ने बताया कि उनकी फर्म ने मस्क के ट्विटर अधिग्रहण Twitter Acquisition में 10 लाख डॉलर का निवेश किया है।