नोएडा में ट्विन टावर तो गिर गया, अब सुपरटेक का क्या होगा?, जानें

Share Us

366
नोएडा में ट्विन टावर तो गिर गया, अब सुपरटेक का क्या होगा?, जानें
29 Aug 2022
min read

News Synopsis

भ्रष्टाचार Corruption की नीवं पर खड़े ट्विन टावरों Twin Towers को जमीदोज कर दिया गया है। एक लंबी लड़ाई और इंतजार के बाद आखिरकार कार्रवाई हो ही गई। बिल्डरों के दंभ और अधिकारियों की अनदेखी के नमूने को मिट्टी में मिलते लगभग पूरे देश ने देखा। जबकि, इतिहास हो चुका ट्विट टावर अभी भी कुछ सवाल छोड़ गया है। ये सवाल सुपरटेक Supertech के आवंटियों मन में कौंध रहे हैं। करीब-करीब देश का हर नागरिक जानना चाहता है कि ट्विन टावर के बाद सुपरटेक का क्या होगा? दिल्ली  Delhi, मेरठ Meerut, गुरुग्राम Gurugram, ग्रेटर नोएडा Greater Noida, यमुना एक्सप्रेस वे Yamuna Expressway, पर निर्माणाधीन इनके अन्य प्रोजेक्ट्स Other Projects का क्या होगा? ट्विन टावरों के गिरने से इसके मालिक को कितना फर्क पड़ेगा? एक मीडिया समूह से बात करते हुए सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा Chairman RK Arora ने इस तरह के सवालों के जवाब दिए हैं।

मीडिया समूह से बात करते हुए सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा ने कहा है कि ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण का असर पहले से निर्माणाधीन परियोजनाओं Under Construction Projects पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, कंपनी ने पहले ही एक बयान में स्पष्ट किया है कि उसने 70,000 से ज्यादा फ्लैट्स आवंटियों Flats Allottees को डिलीवर कर दिए हैं और 952 फ्लैट्स वाले इन दो टावरों को गिराने से कंपनी के बाकी प्रोजेक्ट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

आरके अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि, सुपरटेक समूह Supertech Group का बाजार मूल्य Market Value 10 हजार करोड़ से ज्यादा है। जबकि, ट्विन टावर के निर्माण और रिफंड प्रक्रिया  Construction and Refund Process में कंपनी को करीब 500 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है।