News In Brief World News
News In Brief World News

आज साथ छोड़ देगी आपकी परछाई, दिखेगी ये दुर्लभ खगोलीय घटना

Share Us

549
आज साथ छोड़ देगी आपकी परछाई, दिखेगी ये दुर्लभ खगोलीय घटना
21 Jun 2022
8 min read

News Synopsis

आज 21 जून है। इसे साल का सबसे बड़ा दिन The longest day of the year भी कहा जाता है यानी कि इस दिन प्रकाश देर तक रहता है लेकिन क्या आपको पता है कि आज एक विशेष समय पर आपकी परछाई भी गायब Shadow Disappear हो जाती है। अगर नहीं तो आप इसे आजमाकर देख सकते हैं ,आपको खुद पता चल जाएगा। 

इस बारे में जीवाजी वेध शाला उज्जैन के अधीक्षक Superintendent of Jiwaji Observatory Ujjain राजेंद्र प्रसाद गुप्त  Rajendra Prasad Gupta कहते हैं कि 21 जून को दोपहर 12:28 मिनट पर कर्क रेखा Tropic of Cancer के आस-पास वाले सभी स्थानों पर लोगों की परछाई गायब हो जाती है। ऐसा पहली बार नहीं बल्कि हर साल होता है।

इस बारे में वह आगे बताते हैं कि हर साल 21 जून को सूर्य देव उत्तराणायन से दक्षिणायन Uttaranayana to Dakshinayana की ओर प्रवेश करते है, जिसके बाद दिन छोटे और रातें बड़ी होने लगती हैं। 21 जून का दिन 13 घण्टे 34 मिनट का और रात 10 घण्टे 26 मिनट की होती है। इसके साथ ही सूर्य की चरम क्रांति Sun's extreme revolution इस दिन 23 डिग्री 26 मिनट व 15 सेकंड होती है। यही वजह है कि इस दिन एक खास समय पर सभी जीवों की परछाई ओझल हो जाती है।

आपको बता दें कि 21 जून का दिन उत्तरी गोलार्द्ध के लिए काफी महत्वपूर्ण है। चूंकि पृथ्वी सूर्य के चारों और घूमती है तो 21 और 22 जून के अंतराल में सूर्य कर्क रेखा की ओर लंबवत perpendicular to the Tropic of Cancer होता है,इसके साथ ही दिन छोटे होने और रात बड़ी होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।