इस जगह पेट्रोल 50 तो डीजल 75 रुपए हुआ महंगा

Share Us

364
इस जगह पेट्रोल 50 तो डीजल 75 रुपए हुआ महंगा
12 Mar 2022
6 min read

News Synopsis

दुनिया भर Worldwide में कच्चे तेल crude oil की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कच्चे तेल की कीमतें कई सालों के रिकॉर्ड स्तर record level पर पहुंच चुकी हैं। इस तेजी का असर भारत  India में भी देखने को मिल सकता है। जबकि, इसी बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि, इंडियन ऑयल Indian oil की श्रीलंका स्थित यूनिट लंका इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन Lanka IOC ने वहां एक झटके में पेट्रोल petrol का दाम 50 रुपए और डीजल diesel का दाम 75 रुपए बढ़ा दिया है। लंका IOC ने गुरुवार आधी रात को यह दाम बढ़ाए हैं। कंपनी को श्रीलंकाई रूपए में अवमूल्यन के चलते यह फैसला लेना पड़ा। श्रीलंका पिछले कुछ समय से भारी वित्तीय संकट huge financial crisis का सामना कर रहा है, जिसके चलते श्रीलंका के सेंट्रल बोर्ड Central Board ने मंगलवार को श्रीलंकाई रूपए  Sri Lankan Rupee के अवमूल्यन की इजाजत दी। गुरुवार रात में कीमतें बढ़ने के बाद श्रीलंका में अब एक लीटर पेट्रोल का दाम रिकॉर्ड 254 रुपए पहुंच गया। जबकि, डीजल का 75 रुपए बढ़कर 214 रुपए के ऐतिहासिक स्तर historical level पर पहुंच गया है।