सोने से भी अधिक महंगा है ये फल

Share Us

788
सोने से भी अधिक महंगा है ये फल
04 Nov 2021
5 min read

News Synopsis

आपने महंगे फल बहुत खाये होंगे जिनकी कीमत 500 से 1000 रूपये तक होगी लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हो कि कोई फल लाखों रूपये का भी हो सकता है। इतना महंगा कि आप फल की जगह उन्ही पैसों में सोना भी खरीद सकते हो। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इतना महंगा फल कौन सा है। चलिए जानते हैं इस फल के बारे में। इस फल का नाम युबरी Yubari Melon है, जो एक खरबूज है। यह फल सिर्फ जापान Japan में उगाया जाता है। इसे दुनिया का सबसे महंगा फल कहा जाता है और इसे अमीर लोग ही खरीद सकते हैं। जापान का युबरी तरबूज विशेष रूप से जापान के युबरी क्षेत्र में उगाए जाते हैं। दो युबरी कस्तूरी खरबूजों ने 2019 में रिकॉर्ड कीमत तय की थी, जब उन्हें $45,000 (लगभग 33,00,000 रुपये) में नीलाम किया गया था। इस फल का स्वाद बिल्कुल खरबूजे की तरह होता है। 

TWN In-Focus