मुकेश अंबानी की 13 बेहतरीन आदतें

Share Us

13692
मुकेश अंबानी की 13 बेहतरीन आदतें
04 Apr 2023
7 min read

Blog Post

देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के पास दुनिया की तमाम सुख-सुविधाएं हैं। उनके पास महंगी और शानदार गाड़ियों से लेकर महंगी संपत्तियों तक, वो सब कुछ है जिसकी शायद कोई सामान्य व्यक्ति कल्पना भी नहीं कर सकता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इतनी सुख सुविधाएं होने के बावजूद भी वह बेहद साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं। स्वभाव से वह बेहद ही नम्र और पारिवारिक व्यक्ति हैं। 

आप मशहूर उद्यमी मुकेश अंबानी की आदतों से और उनकी डेली रूटीन से बहुत कुछ सीख सकते हैं और उनकी आदतों को अपनाकर आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं और अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं। आइए जानते हैं मुकेश अंबानी की 13 बेहतरीन आदतों 13 Best Habits Of Mukesh Ambani के बारे में जिसने उन्हें एशिया का नंबर 1 बिज़नेसमैन बनाया है ।

मुकेश धीरूभाई अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं CMD of Reliance Industries हैं। मुकेश अम्बानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे हैं। इनके भाई का नाम अनिल अम्बानी है। 

19 अप्रैल 1957 को एडन, कॉलोनी ऑफ एडन (वर्तमान में यमन) में जन्मे, मुकेश ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के अबाय मोरिसचा स्कूल से की और रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान से केमिकल इंजीनियरिंग में चार साल के प्रमाणन के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 

शायद की कोई ऐसा होगा जिसने मशहूर उद्यमी मुकेश अंबानी Famous entrepreneur Mukesh Ambani का नाम नहीं सुना होगा। वह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। आज हर कोई जानना चाहता है कि मुकेश अंबानी की सफलता का राज़ Secret of Mukesh Ambani's success क्या है क्योंकि हर व्यक्ति को राजसी जीवन जीना पसंद होता है। मुकेश अंबानी का मानना है कि उनकी सफलता का राज़ उनकी आदतें हैं। 

हर व्यक्ति को मुकेश अंबानी की कुछ अच्छी आदतें सीखनी चाहिए, जिन्होंने आज उन्हें एक सफल उद्यमी बनाया है। आप मशहूर उद्यमी मुकेश अंबानी की आदतों से बहुत कुछ सीख सकते हैं और उनकी आदतों को अपनाकर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं और अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं। आइए जानते हैं मुकेश अंबानी की उन आदतों के बारे में जिसने उन्हें एशिया का नंबर 1 बिज़नेसमैन बनाया है।

मुकेश अंबानी की 13 बेहतरीन आदतें Best Habits Of Mukesh Ambani

1. लक्ष्य कभी छोटा न रखें Never set a goal small

मुकेश अंबानी ने कभी भी छोटा लक्ष्य नहीं रखा। उन्हें हमेशा से खुद पर यह विश्वास था कि वह कुछ बहुत अच्छा हासिल करेंगे और नतीजा आज हम सभी के सामने है। उन्होंने ऊंचा लक्ष्य तय किया और खूब मेहनत की। उनके अंदर अपने लक्ष्यों को पूरा करने का जुनून था और इसी वजह से उन्होंने कभी भी छोटा लक्ष्य नहीं बनाया।

2. टीम वर्क पर विश्वास करें Believe in teamwork

मुकेश अंबानी टीम वर्क पर विश्वास रखते हैं और उनका कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सफलता success of reliance industries का सबसे बड़ा राज़ टीम वर्क है और उनके पास बेस्ट टीम है।

3. सकारात्मक रहें Be positive

मुकेश अंबानी कहते हैं कि उन्हें हर परिस्थिति में सकारात्मक रहना पसंद है। ये गुण उनके पास उनके पिता की वजह से आया है। 

4. असफलता से न डरें Don't be afraid of failure

मुकेश अंबानी असफलता से डरते नहीं हैं और उससे सीखना ज्यादा पसंद करते हैं। शुरुआत में ऐसा कई बार हुआ था जब अंबानी को कई असफलताओं का सामान करना पड़ा था लेकिन वह असफलता से सीखते रहे और ज़िंदगी में आगे बढ़ते रहे। 

5. रिस्क लेना है ज़रूरी It is necessary to take risk

जियो एक नया एक्सपीरियंस था और इससे पहले टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किसी कंपनी ने ऐसा कुछ भी नहीं किया था लेकिन अंबानी ने रिस्क लिया और उन्होंने टेलीकॉम इंडस्ट्री को ही बदल के रख दिया।

6. मेहनत नहीं करोगे तो क्या पाओगे What will you get if you don't work hard

मुकेश अंबानी का मानना है कि मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है इसीलिए जब तक आप अपने लक्ष्य को पूरा ना कर लो तब तक आपको दिन-रात मेहनत करनी चाहिए। 

7. मौके बार-बार नहीं मिलते Opportunities don't come often

मुकेश अंबानी के पिता धीरजलाल हीरालाल अंबानी Dheerajlal Hiralal Ambani जिन्हें धीरुभाई भी कहा जाता है भी एक सफल बिज़नेसमैन थे और उनके पिता ने उनके हिस्से में जो भी दिया उन्होंने उस बिज़नेस को कई गुना बढ़ा दिया। उन्होंने पैतृक संपत्ति का सही उपयोग किया और आज भी उनके द्वारा शुरू किया गया हुआ बिज़नेस पूरी दुनिया में फल फूल रहा है।

कई लोग ये कहते हैं कि उन्हें जो भी मिला है, वह उनकी पिता की वजह से मुमकिन हो पाया है लेकिन पैतृक संपत्ति का सही उपयोग भी करना सभी को नहीं आता है।

Also Read: ग्रीन एनर्जी का निर्यात केंद्र और महाशक्ति बन सकता है भारत- मुकेश अंबानी

8. दान करना भी जरूरी है Donation is important

मुकेश अंबानी दान करने के विश्वास रखते हैं क्योंकि उनका मानना है कि अगर किसी के पास कुछ जरूरत से ज्यादा है तो वह दूसरे के लिए है। उन्होंने कई ट्रस्ट शुरू किए हैं जो जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

9.अनुशासन का दूसरा विकल्प नहीं है There is no alternative to discipline

पूरे अंबानी परिवार को अनुशासन में रहना पसंद हैं और आज भी मुकेश अंबानी इसे फॉलो करते हैं। 

10. काम टालने की आदत बेहद गलत है Procrastination is very bad

मुकेश अंबानी जब किसी काम को अपने हाथ में ले लेते हैं तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं और उन्हें काम टालना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

11. कम बोलो, काम से बोलो Speak less, speak with action

मुकेश अंबानी कम बोलना पसंद करते हैं और वह अपने काम से अपने आप को साबित करना पसंद करते हैं। 

12. परिवार के साथ समय बिताएं Spend time with family

परिवार का साथ देना, हर मुसीबत और खुशी के पल में उनके साथ रहना मुकेश अंबानी को अच्छा लगता है। उन्हें फैमिली मैन कहा जाता है।

13. पार्टनर का सम्मान करें Respect partner

मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी Mukesh Ambani's wife Nita Ambani का सम्मान करते हैं और उन्हें भी बराबर का मौका देने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। नीता अंबानी आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस IPL team Mumbai Indians की मालकिन हैं और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन Reliance Foundation Chairman भी हैं।

मुकेश अंबानी का डेली रूटीन हिंदी में जानें  (Mukesh Ambani daily routine in Hindi) 

मुकेश अंबानी ने कुछ इंटरव्यूज में अपनी दिनचर्या के बारे में जिक्र किया है। वह जल्दी उठना पसंद करते हैं इसीलिए वह सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच बिस्तर छोड़ देते हैं, जो एक बहुत अच्छी अच्छी आदत है। इसके बाद वह और नीता अंबानी एंटीलिया में बने जिम में 40 मिनट तक वर्कआउट करते हैं।

एक अच्छा वर्कआउट सेशन के बाद वह स्वमिंग करना पसंद करते हैं और उसके बाद न्यूज पेपर भी पढ़ते हैं। सुबह 8 से 9 बजे के करीब वह ब्रेकफास्ट करना पसंद करते हैं। ब्रेकफास्ट में उन्हें पपाया जूस, लंच में सूप और सैलेड और डिनर में उन्हें दाल, चावल, सब्जी और रोटी खाना पसंद है। 

अक्सर हम ये सोचते हैं कि जितने भी अमीर व्यक्ति होते हैं उन्हें खाने-पीने का बहुत शौक होता है और वह एक से एक डिशेज खाते हैं लेकिन मुकेश अंबानी बताते हैं कि उन्हें सिंपल खाने से बेहतर और कुछ नहीं लगता है। वह नॉन वेजिटेरियन और ड्रिंक्स का सेवन नहीं करते हैं और वह शुद्ध शकाहारी भोजन करते हैं। 

उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें साउथ इंडियन फूड बेहद पसंद है क्योंकि वह ना सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि बहुत हेल्थी भी होता है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी अपने पिता धीरूबाई अंबानी Dhirubai Ambani से प्रेरित होकर हमेशा घर में साधारण खाना बनवाते हैं और खाते हैं।

मुकेश अम्बानी का महंगी गाड़ियों का शौक Mukesh Ambani's passion for expensive vehicles 

मुकेश अंबानी के बारे में कहा जाता है कि उन्हें महंगी गाड़ी का शौक है। बताया जाता है कि उनके पास बीएमडब्ल्यू, रोल्स-रॉयस फैंटम और Bentley Bentayga जैसी कई गाडियां हैं। इतना ही नहीं उनके बारे में ये भी कहा जाता है कि उनकी पत्नी नीता अंबानी और उनके बच्चे भी महंगी गाड़ियों का शौक रखते हैं। हाल ही में उनके जन्मदिन पर नीता अंबानी ने उन्हें एक कस्टमाइज्ड कार गिफ्ट की थी।

मुकेश अंबानी की खाने की आदतें (Mukesh Ambani Food Habits)

भारत के सबसे अमीर आदमी में से एक, मुकेश अंबानी एक डाउन टू अर्थ व्यक्ति हैं। इतने पैसे और संपत्ति के मालिक होने के बावजूद उनकी यह खूबी उनके खान-पान में भी झलकती है। मुकेश अम्बानी एक कट्टर शाकाहारी हैं और 70 के दशक के दौरान जब वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में कॉलेज में भाग ले रहे थे, तब भी वह संयुक्त राज्य अमेरिका में अकेले रह रहे थे, तब भी इस खाने की आदत से चिपके हुए थे। हालांकि वह अंडे खाते हैं, लेकिन वह किसी भी तरह का मांस खाने से बचते हैं। 

मुकेश अंबानी ने भी अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के मादक उत्पाद का सेवन नहीं किया है। वह अपने खाने की आदतों से कट्टर शाकाहारी भी हैं। उनका पसंदीदा भोजन आम आदमी का भी मुख्य भोजन है। वह सादा दाल, चपाती और चावल खाना पसंद करते हैं। उन्हें कहीं भी खाने से कोई फर्क नहीं पड़ता चाहे वह सड़क के किनारे के स्टाल से ही क्यों न हो, उन्हें स्वादिष्ट भोजन परोसा जाता है। 

उनके पसंदीदा फूड जंक्शन माटुंगा, मुंबई  में मैसूर कैफे और स्वाति स्नैक्स हैं। मुकेश अंबानी स्वाति स्नैक्स के खाने के बिल्कुल दीवाने हैं। उन्हें दिल्ली के चांदनी चौक की चाट भी बहुत पसंद है।

नीता अंबानी की डेली रूटीन (Nita Ambani Daily Routine)

बिजनेस मैग्नेट मुकेश अंबानी की पत्नी, नीता अंबानी देश के सबसे चर्चित लोगों में से एक हैं। वह रिलायंस फाउंडेशन और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन हैं। पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के अलावा, नीता अंबानी एक सक्रिय परोपकारी व्यक्ति हैं, जो मानव कल्याण को बढ़ावा देने में सबसे अधिक व्यस्त रहती हैं। 

नीता अंबानी हमेशा अपने आहार के बारे में विशेष ध्यान नहीं देती थीं। हालांकि, तीन बच्चे होने के बाद उनका वजन 40 किग्रा बढ़ गया, जिससे उन्हें अपने आहार पर ध्यान देना पड़ा और लंबे समय तक फिट रहने के लिए इसे अपनाना पड़ा। वह अपने दिन की शुरुआत सूखे मेवों से करती हैं और बाद में नाश्ते में एक अंडे का सफेद आमलेट खाती हैं। 

लंच में सूप के साथ हरी सब्जियां होती हैं और डिनर में वह स्प्राउट्स और सूप के साथ हरी सब्जियां ज्यादा खाती हैं। स्नैक्स के लिए वह फल और सब्जियां खाती हैं। 

नीता डिटॉक्स वॉटर का आनंद लेती हैं और एक दिन में इसके पांच अलग-अलग प्रकार के पीती हैं। वह चुकंदर के रस का बहुत सेवन करती हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें न केवल एंटीऑक्सिडेंट होते हैं बल्कि यह त्वचा को कसने के लिए भी होता है। नीता हर दिन इसे धार्मिक रूप से पीती हैं और इस दिनचर्या के प्रति उनका समर्पण उनके युवा रूप में दिखता है।

इस तथ्य को देखते हुए कि वह बेहद व्यस्त महिला हैं, यह विश्वास करना कठिन है कि नीता हर दिन व्यायाम करने के लिए समय निकालती हैं। व्यायाम के उनके पसंदीदा रूप योग, तैराकी और शास्त्रीय नृत्य हैं।

नीता अंबानी मोबाइल फोन (Nita Ambani Mobile Phone) 

नीता अम्बानी फाल्कन सुपरनोवा आईफोन पिंक डायमंड Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond फ़ोन इस्तेमाल करती हैं। जानकारी के अनुसार इस फ़ोन की कीमत 48.5 मिलियन डॉलर है। यदि इसको भारतीय रुपये में परिवर्तित किया जाये तो इसकी कीमत लगभग करीब 395 करोड़ रुपये होगी। 

इस फ़ोन को 24 कैरेट गोल्ड से सजाया गया है। फ़ोन के रियर पैनल में एक बड़ा पिंक कलर का डायमंड अटैच किया है। यही नहीं कंपनी ने इसे प्लेटेनियम से कोट भी किया है।