News In Brief Auto
News In Brief Auto

ये हैं भारत की पांच सबसे सुरक्षित कारें, जिन्हें मिली है 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग

Share Us

397
ये हैं भारत की पांच सबसे सुरक्षित कारें, जिन्हें मिली है 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग
15 Oct 2022
min read

News Synopsis

5 Star Safety Rating cars: इस त्योहारी सीजन Festival Season में अगर आप नई कार New Car लेने की सोच रहे हैं तो ये रिपोर्ट आप के लिए ही है। अक्सर हम कार खरीदते समय बाकी सब चीजों को तो ध्यान में रखते हैं, लेकिन सेफ्टी फीचर्स Safety Features को नजरअंदाज कर देते है। इसी को मद्देनजर रखते हुए आज हम आपको भारत की सबसे सुरक्षित पांच कारों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको Global NCAP ने फाइव स्टार सुरक्षा रेटिंग Safety Rating प्रदान की है। दिग्गज कंपनी स्कोडा की कुशाक Skoda Kushaq SUV भारत में मिलने वाली सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। कुशाक को ग्लोबल एनसीएपी ने हाल ही में टेस्ट किया था जिसके बाद यह देश की सबसे सुरक्षित कारों में शुमार हो गई।

इस लिस्ट की दूसरी सबसे सुरक्षित कार फॉक्सवैगन ताइगुन Volkswagen Taigun है। स्कोडा की तरह इस कॉम्पैक्ट एसयूवी ने भी वयस्को और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरे पांच स्टार रेटिंग Five Star Rating प्राप्त किया है। वहीं स्वदेशी दिग्गज कंपनी टाटा भी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर टाटा की मिनी SUV पंच Tata Punch सेफ्टी के मामले में कई बड़ी एसयूवी को पीछे छोड़ती है। टाटा पंच को वयस्को की सेफ्टी के लिए 5-स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार रेटिंग मिलीी है।

इस लिस्ट की अगली सबसे सुरक्षित कार महिंद्रा की एक्सयूवी 300 Mahindra XUV 300 है। इस कार को भी ग्लोबन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। लिस्ट के मुताबिक अगली सबसे सुरक्षित कार महिंद्रा की एक्सयूवी 700 Mahindra XUV 700 है। ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में इसे वयस्को की सेफ्टी के लिए 5-स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार मिली है।