दुनिया में इस कंपनी का जलवा, Redmi Note सीरीज के बेच डाले 30 करोड़ फोन!

Share Us

555
दुनिया में इस कंपनी का जलवा, Redmi Note सीरीज के बेच डाले 30 करोड़ फोन!
06 Dec 2022
9 min read

News Synopsis

Redmi Note Series: चाइनीज दिग्गज कंपनी शाओमी Xiaomi ग्लोबल मार्केट्स Global Markets में रेडमी नोट 12 सीरीज Redmi Note 12 Series लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कंपनी की भारतीय डिवीजन Indian Division ने देश में इन फोन्स की आगामी रिलीज के लिए प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। शाओमी ने ग्लोबल लेवल Global Level पर 300 मिलियन से ज्यादा Redmi Note सीरीज स्मार्टफोन Redmi Smartphones बेच लिये हैं।

इस तरह Redmi Note सीरीज ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। Xiaomi का कहना है रेडमी नोट सीरीज Redmi Note Series की सिर्फ भारत में ही 72 मिलियन यूनिट से ज्यादा की हो चुकी है। Xiaomi इंटरनेशनल मार्केट्स में Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। कंपनी की भारतीय डिवीजन ने देश में इन फोन्स की आगामी रिलीज के लिए प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसी के चलते कंपनी पुराने Redmi Note मॉडल के कॉम्पीटिशन Competition और डाटा शेयर कर रही है। अक्टूबर 2021 में  Redmi Note सीरीज की ग्लोबल सेल्स Global Sales 240 मिलियन यूनिट रही।

एक साल से थोड़ा समय ज्यादा होने के बाद यह डाटा अब 60 मिलियन यूनिट से ज्यादा हो गया है। Redmi Note सीरीज की सेल्स में बढ़ोतरी के पीछे की वजह कंपनी द्वारा जारी किए गए कई मॉडल्स हो सकते हैं। किसी भी प्रकार से 2022 में सेल्स में गिरावट आई है, क्योंकि कंपनी ने बीते साल 5 महीने के अंदर ही 40 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बेचीं। मौजूदा वक्त में शाओमी दो अलग-अलग Redmi Note लाइनअप बेचती है, जिसमें एक चीन के लिए और दूसरा ग्लोबल मार्केट के लिए उपलब्ध है।

वहीं कंपनी कुछ एरिया में स्पेशल मॉडल Redmi Special Model भी सेल करती है। इसी प्रकार इन दिनों Redmi Note की एक जरनेशन के तहत लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंटरनेशल मार्केट्स International Markets में Redmi Note 12 सीरीज में कम से कम 4 मॉडल हो सकते हैं, जिसमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro 5G शामिल हो सकते हैं।

TWN In-Focus