श्रीलंका में आर्थिक संकट से चाय का उत्पादन घटेगा, भारत कर सकता है भरपाई

Share Us

435
श्रीलंका में आर्थिक संकट से चाय का उत्पादन घटेगा, भारत कर सकता है भरपाई
15 Sep 2022
min read

News Synopsis

भारत India के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका Sri Lanka में आर्थिक संकट Economic Crisis के कारण चाय उत्पादन Tea Production में आई कमी आई है। इस कमी की भरपाई भारत कर सकता है। टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया Tea Association of India की ओर से यह बात कही गई है। टीएआई के महासचिव पीके भट्टाचार्य PK Bhattacharya ने अपने बयान में कहा है कि भारतीय चाय बागान मालिकों की ओर से उत्पादित पारंपरिक किस्म की कीमतों में वृद्धि से यह बात साबित होती है। चाय के ऑक्शन प्रक्रिया Auction Process में लगभग 75 रुपए से 100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।

भारत में सालाना लगभग 110 से 120 मिलियन किलोग्राम परंपरागत चाय का उत्पादन होता है जबकि श्रीलंका में 300 मिलियन किलोग्राम होता है। भट्टाचार्य ने कहा है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण उसके परंपरागत चाय उत्पादन में गिरावट आई है। टीएआई की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया है कि जुलाई 2022 तक श्रीलंका में परंपरागत चाय का उत्पादन 2021 की इसी अवधि की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत गिर गया।

मीडिया से बातचीत में भट्टाचार्य ने कहा है कि यदि वर्तमान स्थिति जारी रहती है तो श्रीलंका में पारंपरिक चाय के उत्पादन में लगभग 100 मिलियन किलोग्राम की कमी आ सकती है जिसकी भरपाई भारतीय उत्पादक Indian Producers कर सकते हैं। सीआईएस देशों के बाद यूएई भारतीय चाय का एक प्रमुख उपभोक्ता है।  इसने जनवरी से जून के दौरान 15.86 मिलियन किलोग्राम का आयात किया है जबकि एक साल पहले की अवधि में यह आंकड़ा 6.76 मिलियन किलोग्राम था।