News In Brief Auto
News In Brief Auto

Tata Nexon EV Max: टाटा की यह ईवी दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड पर पहुंची, बनाया रिकॉर्ड

Share Us

401
Tata Nexon EV Max: टाटा की यह ईवी दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड पर पहुंची, बनाया रिकॉर्ड
24 Sep 2022
min read

News Synopsis

दिग्गज कंपनी टाटा की नेक्सन ईवी मैक्स Tata Nexon EV Max ने दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड उमलिंग ला Umling La तक पहुंचने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार Electric Car बनकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स  India Book of Records में अपना नाम दर्ज कराया है। उमलिंग ला लद्दाख में समुद्र तल से 19,024 फीट यानी 5,798 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक्सपर्ट ड्राइवरों Expert Drivers की एक टीम ने लेह से यात्रा शुरू की और 18 सितंबर, 2022 को इस रिकॉर्ड को पूरा किया। नई Tata Nexon EV Max को टाटा मोटर्स ने हाल ही में लॉन्च किया है। यह कार अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवीElectric SUV Nexon EV की लंबी दूरी वाला वर्जन है।

वहीं, Tata Nexon EV Max में फ्लोरपैन के नीचे 40.5kWh का बैटरी पैक है जो स्टैंडर्ड मॉडल Standard Model से 33 प्रतिशत ज्यादा ऊंचा है। लिथियम-आयन बैटरी फ्रंट एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। यह सेटअप 143bhp और 250Nm के आउटपुट का दावा करता है। इस तरह यह Nexon EV के स्टैंडर्ड रेंज मॉडल Standard Range Model की तुलना में 14bhp ज्यादा पावरफुल है और 5Nm ज्यादा टॉर्क पैदा करता है। इसमें पेडल के पुश पर टॉर्क उपलब्ध होता है। Tata Nexon EV Max इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

टाटा इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Electric SUV के साथ चार्जिंग के दो विकल्प - स्टैंडर्ड Two Option - Standard 3.3kWh चार्जर और 7.2kWh एसी फास्ट चार्जर देती है। फास्ट चार्जर को घर या दफ्तर में लगा कर कार को आसानी से चार्ज किया जा सकता है। Nexon EV Max के बैटरी पैक को किसी भी 50 kW DC फास्ट चार्जर Fast Charger से सिर्फ 56 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि 3.3kWh चार्जर के जरिए 15-16 घंटे में और 7.2 kWh AC फास्ट चार्जर के जरिए 5-6 घंटे में फुल चार्ज Fast Charger किया जा सकता है।