News In Brief Trading & Stocks
News In Brief Trading & Stocks

टाटा समूह की कंपनी जल्द ला सकती है अपना IPO

Share Us

335
टाटा समूह की कंपनी जल्द ला सकती है अपना IPO
09 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

टाटा समूह Tata Group की पहचान देश के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी घराने के रूप में की जाती है। ऐसे में टाटा समूह कोई नई पहल करता है तो पूरे देश और पूरे बाजार की नजर उस पर टिक जाती है। अब जब बात टाटा समूह Tata Group की किसी कंपनी द्वारा 18 साल में पहली बार आईपीओ IPO लाने की हो तो बाजार में हलचल मचना लाजमी हैं। आपको बता दें कि ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स Tata Motors की सब्सिडियरी टाटा टेक्‍नोलॉजी Tata Technologies अपना आईपीओ IPO लाने के लिए तैयारियां कर रही है। यह 18 साल के बाद टाटा की किसी कंपनी द्वारा पेश किया गया आईपीओ होगा। 

बता दें कि टाटा समूह की करीब आधा दर्जन कंपनियां बाजार में लिस्टेड हैं। इसमें से सबसे आखिरी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ Tata Consultancy Services यानि टीसीएस है। जिसका का आईपीओ 2004 में बाजार में आया था। तब ​से किसी भी टाटा की कंपनी का आईपीओ नहीं आया है। टाटा टेक्‍नोलॉजी टाटा मोटर्स की एक सब्सिडियरी कंपनी है, जो दुनियाभर में इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवाएं Engineering & Digital Services मुहैया कराती है। 

गौरतलब है कि टीसीएस का आईपीओ रतन टाटा Ratan Tata के दौर में आया था। साल 2017 में एन चंद्रशेखरन N Chandrasekaran के टाटा संस  के चेयरमैन Chairman of Tata Sons बनने के बाद यह टाटा ग्रुप का पहला आईपीओ होगा। टाटा टेक्नोलॉजीज ने अभी केवल आईपीओ लाने की प्रक्रिया की शुरुआत की है। टाटा टेक्नोलॉजीज का मुख्यालय पुणे Pune में है। इसके दुनिया भर में 18 वितरण केंद्र हैं, वहीं इसके 9300 कर्मचारी हैं। यह एक मुनाफे वाली कंपनी Profit Company है।