News In Brief Travel & Tourism
News In Brief Travel & Tourism

 यूनेस्को साइट्स में पर्यटकों की पहली पसंद बना  ताजमहल

Share Us

1702
 यूनेस्को साइट्स में पर्यटकों की पहली पसंद बना  ताजमहल
16 May 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India का ताजमहल Taj Mahal इस समय दुनिया में सबसे अधिक खोजा जाने वाला यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल UNESCO World Heritage Site है। दुनिया भर के विश्व धरोहर स्थल, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र संगठन United Nations Organization के द्वारा विश्व संस्कृति में अपने विशेष स्थान के लिए मान्यता प्राप्त है, हमेशा दुनिया भर के पर्यटकों के बीच एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र Hotspots रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच पर्यटकों द्वारा ताजमहल को सबसे पसंदीदा स्थल माना गया है।

एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि इंटरनेट Internet पर ताजमहल के बारे में खोजबीन दुनिया के किसी भी यूनेस्को धरोहर की तुलना में सबसे ज्यादा ताजमहल के बारे में बारे की जाती है। जिटैंगो ट्रैवल्स Jitango Travels के आंकड़ों के अनुसार इस मुगलकालीन ऐतिहासिक इमारत को एक महीने में लगभग 1.4 मिलियन बार खोजा गया। एक आंकड़े के मुताबिक जनवरी 2022 में एक शनिवार को दस हजार से अधिक लोगों ने ताजमहल को देखने में दिलचस्पी दिखाई।

दुनिया भर में खोजे गए अन्य प्रमुख स्मारकों में ब्राजील में रियो डी जनेरियो Rio de Janeiro in Brazil इंग्लैंड में स्टोनहेंज Stonehenge in England और संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी हैं Statue of Liberty in USA जिसे जिसे 7 लाख 57 हजार लोगों ने सर्च किया है।