Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार T20I में एक साल में दो शतक जड़ने वाले बने दूसरे भारतीय

Share Us

1119
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार T20I में एक साल में दो शतक जड़ने वाले बने दूसरे भारतीय
21 Nov 2022
min read

News Synopsis

India vs New Zealand: वर्ल्डकप World Cup के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड India vs New Zealand के बीच टी20 सीरीज T20 Series खेली जा रही है। तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला माउंट माउनगनुई Mount Maunganui में खेला गया। इस मैच में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज भारत के सूर्यकुमार यादव Suryakumar Yadav ने 51 गेंदों में 111 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में दूसरा शतक है। इससे पहले सूर्यकुमार ने इसी साल इंग्लैंड England के खिलाफ 55 गेंदों में 117 रन की पारी खेली थी।

उस मैच में उन्होंने 48 गेंदों में शतक लगाया था। वही न्यूजीलैंड New Zealand के खिलाफ सूर्य कुमार यादव ने 49 गेंदों में शतक पूरा किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम New Zealand Team 18.5 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया Team India ने यह मुकाबला 65 रन से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 11 चौके और सात गगन चुंबीय छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217.65 का रहा।

सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 2018 में रोहित शर्मा Rohit Sharma ने ऐसा किया था। रोहित के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस फॉर्मेट में चार शतक लगाए हैं। वहीं, चेक रिपब्लिक के एस दवीजी, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल Glenn Maxwell और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो Colin Munro ने तीन-तीन शतक लगाए हैं।

वहीं, 15 बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो शतक लगाए हैं। वहीं सूर्यकुमार द्वारा बनाए 111 रन किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। यह भारत के लिए टी20 में चौथी सर्वश्रेष्ठ पारी (रन के हिसाब से) है। विराट कोहली ने इसी साल दुबई में अफगानिस्तान Afghanistan के खिलाफ दुबई में 61 गेंदों में 122 रन की नाबाद पारी खेली थी।