दो दशक बाद टूटा सुनीता रानी का रिकॉर्ड

Share Us

1392
 दो दशक बाद टूटा सुनीता रानी का रिकॉर्ड
17 Sep 2021
4 min read

News Synopsis

हरमिलन कौर ने 60वें नेशनल ओपन एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में दो दशक पुराने सुनीता रानी के रिकॉर्ड को तोड़ा। यह कारनामा उन्होंने 1500 मीटर की दौड़ में करके दिखाया। घर में भी बचपन से ही एथेलेटिक्स के प्रति प्रेम को हरमिलन ने देखा था। माता-पिता के मार्गदर्शन से हरमिलन बचपन से ही दौड़ में अभ्यास करने लगी थी। माता-पिता के एथेलेटिक्स में होने के उन्हें बहुत फायदे हुए, तो कभी-कभी उन्हें परेशानी हो जाती है। जैसे कि कोच के निर्देशों पर अभ्यास करने में उनके पिता का हस्तक्षेप करना। नेशनल ओपन एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में वो पहली बार अपने पिता के सानिध्य के बिना वह किसी चैंपियनशिप में भाग लिया। हरमिलन ने दो दशक पुराने उस रिकॉर्ड को तोड़ा जिसके लिए कई वर्षों एथेलेटिक्स प्रयास कर रहे थे। हरमिलन ने उन परिस्थियों में भी हार नहीं मानी जब वह शारीरिक रूप से कमजोर थीं। खेल के प्रति उनका समर्पण जुनून बनकर उनके साथ दौड़ रहा था।