सफलता एक क्षण नहीं एक प्रक्रिया है

Share Us

984
सफलता एक क्षण नहीं एक प्रक्रिया है
22 Nov 2021
9 min read

Blog Post

सफलता के लिए समर्पण, कठिन प्रयास और त्याग की आवश्यकता होती है और यही कारण है कि ज्यादातर लोग हार मान लेते हैं। वे प्रक्रिया के कठिन रास्ते पर नहीं जाना चाहते हैं। प्रक्रिया कठिन जरूर है लेकिन असंभव नहीं। बस इसके लिए निरंतर प्रयास और समय की कीमत जानना जरूरी है।

सफलता का आंकलन करना कठिन है। यह वर्तमान काल के समान है। जब अतीत और भविष्य के बीच की सीमाएं इतनी धुंधली हो जाती हैं, तो हमारे लिए वास्तव में उस समय को समझना मुश्किल हो जाता है जिसमें हम हैं। सफलता कभी पूर्ण नहीं होती। हर किसी के लिए सफलता की परिभाषा दूसरे से भिन्न है इसलिए हर किसी के लिए सफलता की व्याख्या अलग होती है। सफलता का कोई अंत नहीं है। इससे इंसान कभी भी संतुष्ट नहीं हो सकता। सफलता हमेशा जीवन में आगे बढ़ना सिखाती है। सफलता, वर्तमान की तरह, एक सतत विकसित प्रक्रिया है।

सफलता के मायने हर किसी के लिए अलग-अलग हैं। कोई भौतिक सुख पाने की चाह में सफल होना चाहता है, तो कोई नौकरी पाने के लिए, कोई दुनिया में सबसे अलग दिखने के लिए तो कोई शौहरत और धन दौलत पाने के लिए। सफलता का कोई अंत नहीं है क्योंकि सफलता से कभी भी कोई संतुष्ट नहीं होता है। 

सफलता एक लचीली अवधारणा है। सफलता बस उसी के पास जाती है जो मेहनत करता है और यह सिर्फ एक क्षण की मेहनत नहीं बल्कि कई दिनों और यहाँ तक कि कई सालों की मेहनत भी हो सकती है। 

सफलता एक प्रतिक्रिया चक्र है जिसमें एकाग्र प्रयास से हमें तब तक कोशिश करनी है जब तक हम उस चीज को हासिल नहीं कर देते हैं, जिसके लिए हमने मेहनत की है यानि सफलता का मूल मंत्र ही कोशिश करना है। हमें तब तक हार नहीं माननी है जब तक हम मंजिल तक नहीं पहुँच जाते हैं। गलतियों से सबक सीखना और निरंतर प्रयास से ही हमें अच्छे परिणाम मिलते हैं। 

हमें तब तक कोशिश करनी है जब तक हम उस चीज को हासिल नहीं कर देते हैं जिसके लिए हमने मेहनत की है यानि सफलता का मूल मंत्र ही कोशिश करना है। हमें तब तक हार नहीं माननी है जब तक हम मंजिल तक नहीं पहुँच जाते हैं। गलतियों से सबक सीखकर और निरंतर प्रयास से ही हमें अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसके लिए आप किसी भी काम को करने के लिए एक समय सीमा बनायें। इससे आपको काम को समय से खत्म करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। 

अगर आप अपने कार्य को ध्यान से करते हो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से समर्पित हो जाते हो तो सफलता को प्राप्त करने की राह आसान हो जाती है। मतलब आपको अपनी प्रगति और प्रयास पर नज़र रखनी होगी। 

घंटों, दिनों, हफ्तों, महीनों और वर्षों तक यदि आप किसी चीज पर मेहनत करते हो तो आपको सच्ची सफलता अवश्य मिलेगी। आपके द्वारा प्राप्त की जाने वाली जानकारी, अपनी असफलताओं से आपके द्वारा सीखे गए सबक और आपके द्वारा दूर की गई बाधाओं में ही सच्ची सफलता छिपी है। संक्षेप में, अनुभव ही सफलता का सही पैमाना है। आपके पास केवल यही एक चीज है जिसे आपकी यात्रा में तोड़ा, चुराया या नष्ट नहीं किया जा सकता है। आप अपनी यात्रा में जो कुछ भी हासिल करते हैं वह आपके पूरे जीवन भर आपके साथ रहेगा।

यदि आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सफलता को पहचानने में सक्षम होना चाहिए। सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ प्रमुख तत्व हैं। जानें कि वे क्या हैं और वे क्या संकेत देते हैं ताकि आप उनके नक्शेकदम पर चल सकें और अंततः उन्हें मूर्त रूप दे सकें।

आपको इस मुकाम पर पहुँच जाना चाहिए कि आपके दोस्तों, पड़ोसियों या परिवार से कोई भी आपको संदेह भरी नजरों से न देखे। क्योंकि अपने लक्ष्यों के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए खुद को तैयार करने के लिए बहुत प्रयास करना पड़ता है। समर्पण एक ऐसा रत्न है जिसे आप सफलता के मार्ग पर प्राप्त करते हैं। जब चीजें मुश्किल होती हैं या निराशाजनक लगती हैं तो यह आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यही वह समय होता है जब आपको घबराना नहीं है और किसी भी कीमत पर हार नहीं माननी है।