तकनीकी खराबी से स्पाइसजेट का विमान हुआ ग्राउंड, मुंबई से भेजा गया दूसरा

Share Us

330
तकनीकी खराबी से स्पाइसजेट का विमान हुआ ग्राउंड, मुंबई से भेजा गया दूसरा
13 Jul 2022
min read

News Synopsis

मैंगलोर Mangalore से दुबई Dubai गए विमान में तकनीकी खराबी Technical Fault के बाद उसे ग्राउंड कर दिया गया। समस्या इतनी बड़ी थी की उस विमान को ग्राउंड कर दिया गया, जिसके बाद मुंबई Mumbai से दूसरा विमान भेजना पड़ा। बड़ी एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट Airline company SpiceJet के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

\स्पाइसजेट के साथ कुछ ना कुछ घटित हो रहा है। स्पाइसजेट कंपनी के एयरक्राफ्ट्स Aircrafts में उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी की एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब इस कड़ी में एक और घटना जुड़ गई है। Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी की Spicejet B737 एयरक्राफ्ट VT-SZK ने मेंगलोर से दुबई के लिए उड़ान भरी थी, उसे तकनीकी खराबी के बाद ग्राउंड कर दिया गया है।

इस विमान की लैंडिंग Aircraft landing के बाद वॉक अराउंड इंस्पेक्शन walk around inspection में इंजीनियरों Engineers ने पाया कि विमान का नोज व्हील स्ट्रट सामान्य से अधिक संकुचित Nose wheel strut narrower than normal हैं। उसके बाद इंजीनियरों ने विमान को ग्राउंड करने का फैसला लिया गया। विकल्प के तौर पर मुंबई से एक दूसरे एयरक्राफ्ट को दुबई के लिए भेजा पड़ा।