News In Brief Motivation
News In Brief Motivation

स्मृति मंधाना के नाम दर्ज है खास रिकॉर्ड, जानें जन्मदिन विशेष

Share Us

700
स्मृति मंधाना के नाम दर्ज है खास रिकॉर्ड, जानें जन्मदिन विशेष
18 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

भारतीय महिला क्रिकेट टीम Indian women's cricket team की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना Smriti Mandhana 18 जुलाई 2022 यानि कि आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2013 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू करने वाली मंधाना ने अब तक टीम इंडिया के लिए चार टेस्ट, 74 वनडे और 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अपने करियर के दौरान मंधाना ने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की है, जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई साल 1996 में आर्थिक राजधानी मुंबई Mumbai में हुआ था। उनके पिता का नाम श्रीनिवास मंधाना Srinivas Mandhana और मां का नाम स्मिता मंधाना Smita Mandhana है। इसके अलावा उनके परिवार में उनका एक भाई भी है। जिनका नाम श्रवण है। बताया जाता है कि मंधाना को क्रिकेट खेलने का शौक अपने भाई को खेलते हुए ही देखकर चढ़ा था।

अगर इनके रिकॉर्ड की बता करें तो फरवरी 2019 में, मुंबई की इस बल्लेबाज ने T20I में किसी भारतीय महिला खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज अर्धशतक Fastest fifty by an Indian female player बनाया। मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस भारतीय सलामी बल्लेबाज को 2018 और 2021 में ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर नामित किया गया है। वो ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी Ellyse Perry के साथ दो बार राचेल हेहोफ्लिंट Rachel Hehoflint Award अवार्ड जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।

आपको बता दें कि मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय राष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में चुने जाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 2019 में तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 22 साल और 229 दिनों की उम्र में टीम का नेतृत्व किया और वह वर्तमान में टीम इंडिया की उप कप्तान भी हैं।