जन्माष्टमी पर खास- टीवी पर कृष्ण बनकर मशहूर हुए ये स्टार्स

Share Us

370
जन्माष्टमी पर खास- टीवी पर कृष्ण बनकर मशहूर हुए ये स्टार्स
19 Aug 2022
7 min read

News Synopsis

पूरे भारत India में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी Shri Krishna Janmashtami की धूम मची हुई है। हर कोई कन्हैया जी के जन्म की खुशियां मनाता नजर आ रहा है। लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण हर रूप में मनमोहक लगते हैं। उन्हें 16 कलाओं में निपुण माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की कलाओं और खूबियों Arts and Features को पौराणिक सीरियल्स Mythological Serials में भी बखूबी दिखाने का प्रयास किया गया है। श्रीकृष्ण पर आधारित कई शो लोगों के बीच खूब पसंद किए गए, साथ ही इन शो में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले स्टार्स भी खूब मशहूर हुए हैं। इन कलाकारों में सर्वदमन बनर्जी Sarvadaman Banerjee ,नीतीश भारद्वाज Nitish Bharadwaj, सौरभ राज जैन Saurabh Raj Jain, सुमेध मुद्गलकर Sumedh Mudgalkar,विशाल करवाल और स्वप्निल जोशी Vishal Karwal and Swapnil Joshi का नाम सबसे पहले आता है।

सर्वदमन बनर्जी टीवी पर श्री कृष्ण बनने वाले शुरुआती एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने रामानंद सागर Ramanand Sagar के वर्ष 1993 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए धारावाहिक 'कृष्णा' में भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया था। वहीं एक्टर नीतीश भारद्वाज टीवी के सबसे ज्यादा पसंद किए गए और पॉपलुर कृष्ण में से एक रहे हैं। उन्होंने बीआर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' Mahabharata में कृष्ण का किरदार निभाया था। एक्टर सौरभ राज जैन ने भी श्रीकृष्ण का किरदार अदा करके खूब सफलता पाई। वह वर्ष 2013 में स्टार प्लस प्रसारित हुए 'महाभारत' में कृष्ण के रोल में नजर आए।

साथ इस शो को नए जमाने के दर्शकों ने पसंद किया। चर्चित पौराणिक शो 'राधाकृष्ण' Radhakrishna में भगवान कृष्ण के किरदार में सुमेध मुद्गलकर काफी पसंद किए गए। स्टार भारत का यह शो राधा और श्रीकृष्ण की प्रेमकहानी पर आधारित था। शो में सुमेध जहां कृष्ण के रोल में नजर आए, वहीं राधा के किरदार में मल्लिका सिंह  Mallika Singh नजर आईं।