Skoda ने भारत में नई Kushaq फेसलिफ्ट लॉन्च किया
News Synopsis
मिडसाइज एसयूवी मार्केट में स्कोडा ऑटो इंडिया की नई Kushaq फेसलिफ्ट ने अपनी अग्रेसिव प्राइसिंग से हंगामा मचा दिया है। नई कुशाक के सभी वेरिएंट की कीमत का खुलासा हो गया है, और यह एसयूवी आपको 10.69 लाख रुपये से लेकर 18.99 लाख रुपये तक की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस में मिल जाएगी। ‘ईजी टू लव’ टैगलाइन के साथ आई 2026 कुशाक फेसलिफ्ट ना सिर्फ फ्रेश डिजाइन के साथ आई है, बल्कि इसके इंटीरियर और फीचर्स के साथ ही सेफ्टी को भी अगग्रेड किया गया है। शिमला ग्रीन, स्टील ग्रे और चेरी रेड जैसे 3 कलर के साथ काफी सारे कलर ऑप्शन में आने वाली नई कुशाक में आपको कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिल जाएंगे।
नई स्कोडा कुशाक के सभी वेरिएंट के दाम
अब आपको 2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट के सभी वेरिएंट की कीमतों के बारे में बताएं तो इस एसयूवी के बेस वेरिएंट Classic+ के 1.0 लीटर टीएसएआई पेट्रोल मैनुअल की कीमत 10,69,000 रुपये और ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 12,69,000 रुपये है। वहीं Signature वेरिएंट के 1.0 लीटर टीएसएआई पेट्रोल मैनुअल की कीमत 14.59 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 15.59 लाख रुपये है। नई कुशाक के Sportline ट्रिम में 1.0 TSI MT वेरिएंट की कीमत 14,74,000 रुपये और 1.0 TSI AT वेरिएंट की कीमत 15.74 लाख रुपये है।
नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट के Prestige ट्रिम में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प में मैनुअल वेरिएंट की कीमत 16,79,000 रुपये और ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 17,59,000 रुपये है। वहीं 1.5 लीटर TSI DSG वेरिएंट की कीमत 18,79,000 रुपये है। आखिर में Monte Carlo एडिशन में 1.0 TSI AT वेरिएंट की कीमत 17,89,000 रुपये और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल 7 स्पीड डीएसजी वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं। इस एसयूवी की बुकिंग जारी है, और मार्च के आखिर में इसकी डिलीवरी शुरू होगी।
नई कुशाक के लुक-डिजाइन और कलर ऑप्शन
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी नई कुशाक फेसलिफ्ट में अब शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्टील ग्रे जैसे 3 नए कलर ऑप्शन दिए हैं। कुल मिलाकर 8 कलर ऑप्शन में आप इस मिडसाइज एसयूवी को खरीद सकते हैं, जिनमें सिल्वर, ब्लू, कार्बन स्टील, ब्लैक और वाइट पहले से ही आ रहे हैं। अब लुक और डिजाइन की बात करें तो यह फेसलिफ्ट मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और शार्प हो गया है। इसमें अब पहले से ज्यादा चौड़ी और स्लीक ग्रिल के साथ क्रोम इंसर्ट्स, ग्रिल में कनेक्टेड डीआरएल सेटअप, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, नए डिजाइन वाले 17-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ ही रीडिजाइन्ड फ्रंट और रियर बंपर मिलते हैं, जिससे कुशाक फेसलिफ्ट पहले के मुकाबले ज्यादा मस्कुलर लगती है।
इंटीरियर और फीचर्स
नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट का इंटीरियर अब और ज्यादा प्रीमियम हो गया है। साथ ही इसमें सेगमेंट में पहली बार रियर सीट मसाज फंक्शन भी जोड़ा गया है। बाद बाकी आपको इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, नए पैटर्न वाला डैशबोर्ड, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, 10.25 इंच का नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फास्ट-चार्जिंग USB-C पोर्ट्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम, स्कोडा कनेक्ट ऐप सपोर्ट, 5 स्टार ग्लोबल एनकैप रेटेड सेफ्टी और 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। आपको बता दें कि नई कुशाक के एंट्री लेवल Classic+ वेरिएंट को भी फीचर लोडेड रखा गया है, जो कि वैल्यू फॉर मनी है।
पावर और परफॉर्मेंस
अब आपको नई स्कोडा कुशाक की पावर और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 115 पीएस की पावर और 178 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। दिलचस्प बात यह है, कि नई कुशाक के बेस वेरिएंट में भी आपको 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल जाता है। और बाकी कुशाक का 1.5 लीटर 4-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 150 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प मिल जाता है। यह कार 10 सेकेंड के अंदर 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। माइलेज के मामले में भी स्कोडा कुशाक अच्छी है। आप देशभर के 183 से ज्यादा शहरों में मौजूद 325 टचपॉइंट्स पर स्कोडा की नई कुशाक फेसलिफ्ट खरीद सकते हैं।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर आशीष गुप्ता Ashish Gupta ने कहा कि नई कुशाक फेसलिफ्ट के जरिये हम यूरोपीय टेक्नॉलजी का डेमोक्रेटाइजेशन करना चाहते हैं। नई कुशाक शानदार बिल्ड क्वॉलिटी, अडवांस फीचर्स और बेहतरीन ड्राइविंग डायनैमिक्स के साथ ही धांसू परफॉर्मेंस के कॉम्बो के रूप में आई है, और इसमें पिछली सीट पर मसाजर और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसी सेगमेंट फर्स्ट खूबियां भी हैं। कंपनी ने सुरक्षा से समझौता न करते हुए 6 एयरबैग्स और जरूरी सेफ्टी फीचर्स को बेस वेरिएंट से ही अनिवार्य कर दिया है।


