News In Brief Success Stories
News In Brief Success Stories

सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

Share Us

1607
सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब
05 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

कर्नाटक Karnataka की रहने वाली सिनी शेट्टी Sini Shetty ने फेमिना मिस इंडिया 2022 Femina Miss India 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सिनी शेट्टी Sini Shetty ने 31 फाइनेलिस्ट को मात देकर इस खिताब को हासिल किया है। सिनी शेट्टी 21 साल की हैं जिन्होंने पहले नंबर पर जीत हासिल की। वहीं राजस्थान की रहने वाली रूबल शेखावत रनरअप Ruble Shekhawat Runner Up रहीं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश को रिप्रेजेंट Representative to Uttar Pradesh कर रही शिनाता चौहान सेकंड रनरअप Shinata Chauhan Second Runnerup रहीं।

आपको बता दें कि मिस इंडिया 2022 का खिताब हासिल करने वाली सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं। इनका जन्म मुंबई Mumbai में हुआ है, लेकिन उन्होंने अपने आपको कर्नाटक से रिप्रेजेंट किया। क्योंकि वो उनकी नेटिव स्टेट है। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर Bachelor in Accounting and Finance की डिग्री हासिल की है। फिलहाल वो चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट Chartered Financial Analyst का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं।

मिस इंडिया बनी सिनी शेट्टी को डांसिंग का बेहद शौक है। उन्होंने 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था। सिनी को पढ़ाई से हटकर कला के क्षेत्र में भी काफी इंटरेस्ट रहा है। इससे पहले उन्होंने कई मिस टैलेंट Miss Talent के खिताब जीते हैं। ये खिताब उन्होंने 14 साल की उम्र में स्टेज शोज में अपना डांस परफॉर्म कर हासिल किए हैं।