News In Brief World News
News In Brief World News

कल होगा शिंजो आबे का अंतिम संस्कार 

Share Us

307
कल होगा शिंजो आबे का अंतिम संस्कार 
11 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Former Prime Minister of Japan शिंजो आबे Shinzo Abe की शुक्रवार को गोली मारी गई थी। जिसके बाद उनका निधन हो गया था। यह घटना उस वक्त हुई जब आबे जापान के नारा शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। वहीं अब आबे को दुनिया के कई देशों में श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन US Secretary of State Antony Blinken भी श्रद्धांजलि देने के लिए अगले सप्ताह जापान जाएंगे।

आपको बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का पार्थिव शरीर शनिवार को टोक्यो Tokyo लाया गया। आबे का पार्थिव शरीर लेकर काले रंग का एक वाहन टोक्यो के आलीशान रिहायशी इलाके शिबुया में स्थित उनके घर पहुंचा। वाहन में आबे की पत्नी अकी Abe's wife Aki भी सवार थीं। उनके घर पर कई लोग अपने नेता की अंतिम झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। वाहन के सामने से गुजरने पर उन्होंने सिर झुका लिया। यहाँ से शिंजो आबे का अंतिम संस्कार 12 जुलाई मंगलवार को किया जाएगा। 

गौरतलब है कि आबे ने 2020 में यह कहते हुए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि उनकी एक पुरानी बीमारी फिर से उभर आई है। पद पर न रहने के बावजूद आबे का सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ruling Liberal Democratic Party में अच्छा-खासा रुतबा था और वह पार्टी के सबसे बड़े हिस्से का नेतृत्व करते थे, लेकिन उनके घोर-राष्ट्रवादी विचारों ने उनके कई विरोधी खड़े कर दिए थे। आबे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देते समय पत्रकारों से कहा था कि अपने कई लक्ष्यों को अधूरा छोड़ना उनके लिए परेशान करने वाली बात है।