टाटा समूह के 29 में से 11 शेयरों में देखने को मिली तेजी

Share Us

356
टाटा समूह के 29 में से 11 शेयरों में देखने को मिली तेजी
28 Mar 2022
9 min read

News Synopsis

भारत India के बड़े औद्योगिक घराने टाटा समूह Tata Group की कंपनियों के शेयरों Shares पर हमेशा नजर बनी रहती है। टाटा समूह के 29 में से 11 शेयरों ने वित्त वर्ष 22 में अब तक 100 फीसदी से अधिक की वृद्धि नजर आई है। रैलिस इंडिया Rallis India को छोड़कर, टाटा के अन्य सभी शेयरों ने पॉजिटिव रिटर्न Positive Returns दिया है। इसी अवधि में 29 में से छह शेयरों में 50-70 फीरदी की तेजी देखने को मिली है। वित्त वर्ष 22 में टाटा ग्रुप के लगभग 24 शेयरों ने सेंसेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है,जिसमें 16 फीसदी की तेजी आई है। वित्त वर्ष 22 में लगभग 11 शेयर मल्टीबैगर Multibagger थे। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2021 में लगभग 17 शेयर ऐसे थे, जिनमें 100 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई है। ऐसे छह स्टॉक ऐसे हैं जिन्होंने पिछले 2 वित्त वर्ष में लगातार 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। इनमें से Automotive Stampings and Assemblies Ltd की बात की जाए तो वित्त वर्ष 2022 में अब तक इसका शेयर 1279 फीसदी बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 460.55 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 33.4 रुपए के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 731 करोड़ रुपए है। वहीं Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd. की बात करें तो, वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 1033 फीसदी बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 159.75 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 14.1 रुपए के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप Current Market-Cap 31230 करोड़ रुपए है। इसी तरह टाटा के कई शेयरों में तेजी नजर आई है।