Shammi Kapoor Birthday: अभिनेता शम्मी कपूर के अनसुने किस्से, 150 रुपये थी पहली तनख्वाह

Share Us

967
Shammi Kapoor Birthday: अभिनेता शम्मी कपूर के अनसुने किस्से, 150 रुपये थी पहली तनख्वाह
21 Oct 2022
8 min read

News Synopsis

Shammi Kapoor Birthday: दिग्गज अभिनेता शम्मू कपूर Actor Shammi Kapoor किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी खास अदाकारी और डांस Acting and Dance के लिए मशहूर इस अभिनेता का आज जन्मदिन Birthday है।  अपने करियर में शम्मी कपूर ने कई हिट फिल्में Hit movies दी हैं। शम्मी कपूर को भारत का एल्विस प्रेस्ली Elvis Presley कहा जाता है। इनका जन्म 1931 में पृथ्वीराज कपूर के घर हुआ था। भले ही शम्मी कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके डांस का आज भी हर कोई कायल है। शम्मी कपूर का पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा रहा है, फिर चाहे उनके पिता पृथ्वीराज कपूर Prithviraj Kapoor हों, या युवा पीढ़ी के रणबीर कपूर Ranbir Kapoor, करीना और करिश्मा Kareena and Karisma। उनके परिवार को कपूर खानदान के नाम से पुकारा जाता है।

शम्मी कपूर के घर में बचपन से ही फिल्मी माहौल Film atmosphere था, यही वजह थी कि उन्होंने पृथ्वी थियेटर में अभिनय के गुर सीखे। इसके बाद उन्होंने फिल्म जीवन ज्योति से बॉलीवुड Bollywood की दुनिया में कदम रखा। 1948 में शम्मी कपूर को उनका पहला जॉब मिला था, जहां पर वह एक जूनियर आर्टिस्ट का काम करते थे। इस काम के बदले उनको 150 रुपए प्रति माह तनख्वाह मिलती थी। इसके बाद उन्होंने नकाब, तुमसा नहीं देखा, रात की रानी और बसंत जैसी कई ब्लैक एंड व्हाइट Black and White फिल्मों में काम किया। जंगली शम्मी कपूर की पहली कलर फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने प्रोफेसर, राजकुमार, ब्रह्माचारी, प्रिंस और अंदाज Prince and Andaz जैसी कई कलर फिल्मों में काम किया।

शम्मी कपूर आखिरी बार अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्मों के अलावा शम्मी कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। शम्मी कपूर की पहली शादी 50-60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री गीता बाली से हुई थी। दोनों ने ये शादी घरवालों को बताए बिना की थी। शम्मी कपूर की बायोग्राफी शम्मी कपूरः द गेम चेंजर Biography Shammi Kapoor: The Game Changer के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात 1955 में ‘मिस कोका-कोला’ के सेट पर हुई थी।