सेबी अध्यक्ष ने FICCI के कार्यक्रम में किया ये बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा?

Share Us

396
सेबी अध्यक्ष ने FICCI के कार्यक्रम में किया ये बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा?
15 Sep 2022
min read

News Synopsis

देश के शेयर बाजार Stock market की नियामक संस्था सेबी Regulatory body SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच Madhabi Puri Buch ने अपने बयान में कहा है कि उनकी हर सिंगल पॉलिसी Single Policy सही-सही आंकड़ों पर आधारित होती है। उन्होंने कहा है कि हम आंकड़ों पर भरोसा करते हैं और वहीं हमें रास्ता दिखाते हैं। आज के समय में सेबी की ओर से लायी गई हर पॉलिसी आंकड़ों पर आधारित होती है। बुच ने मंगलवार को उद्योग जगत Industry की इकाई FICCI की ओर से आयोजित 19वें कैपिटल मार्केट कॉन्फ्रेंस Capital Market Conference CAPAM 2022 के दौरान ये बातें कही है।

अपने संबोधन में सेबी प्रमुख ने पूंजी निर्माण Capital Building की सुविधा के लिए अपनी भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्र निर्माण कॉर्पोरेट्स और व्यवसाय Nation Building Corporates and Business मिलकर करते हैं। माधबी पुरी बुच ने यह भी कहा कि नियामक संस्था भारत में उपलब्ध अवसरों की पूरी तरह से सराहना करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के माध्यम से है कि देश अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। अधिक पारदर्शिता की आवश्यकता के विषय में बोलते हुए बुच ने कहा कि सेबी में हम एक डिसक्लोजर आधारित व्यवस्था का पालन करते हैं।

यह हमारा मौलिक नियामक दृष्टिकोण ,Fundamental Regulatory Approach है। हमारा मानना है कि हम अर्थव्यवस्था में पूंजी निर्माण के लिए मौजूद हैं। जब तक सिस्टम में विश्वास को संरक्षित नहीं करेंगे तब तक हम अपने मूल उद्देश्य में सफल नहीं होगे। विश्वास निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक पारदर्शिता है। यह सेबी के लिए सबसे महत्वपूर्ण मंत्र है।

कार्यक्रम के दौरान बाेलते हुए उन्होंने सेबी के नियमों की गति को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उद्योग जगत के साथ परामर्श की प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।