Samsung के दो बजट स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जानें डिटेल

Share Us

538
Samsung के दो बजट स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जानें डिटेल
19 Oct 2022
min read

News Synopsis

स्मार्टफोन Smartphone की दिग्गज कंपनी सैमसंग Samsung अपने सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज Samsung Galaxy M Series के नए फोन Samsung Galaxy M04  को जल्द ही भारत India में लांच कर सकती है। इसके अलावा Galaxy A04e की भी लॉन्चिंग की खबर है। इन दोनों फोन को ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप Bluetooth Special Interest Group (SIG) की सर्टिफिकेशन साइट Certification Site पर देखा गया है। इन दोनों फोन में ब्लूटूथ v5.0 मिलेगा। Galaxy M04 और Galaxy A04e दोनों को एक ही साथ लिस्ट किया गया है। ऐसे में Galaxy A04e, Galaxy M04 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इससे पहले इन दोनों फोन को बेंचमार्क साइट Geekbench पर देखा गया है।

मायस्मार्टप्राइस की एक रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A04e को मॉडल नंबर SM-A042F, SM042F_DS, SM-A042M और SM-A042M_DS के साथ ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। Galaxy M04 का मॉडल नंबर SM-M045F_DS बताया जा रहा है। बेंचमार्क लिस्टिंग की मानें तो दोनों फोन में मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3 जीबी रैम के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। Galaxy A04e और Galaxy M04 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की साइट पर भी लिस्ट किया गया है।

Samsung ने अभी तक Galaxy A04e और Galaxy M04 की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। Galaxy A04e की एक मार्केटिंग इमेज Marketing Image लीक हुई है जिसके मुताबिक इस फोन में इनफिनिटी वी डिस्प्ले Infinity V Display मिल सकती है और फोन को ब्लैक, ग्रीन और कॉपर कलर Green and Copper color में पेश किया जा सकता है। फोन में सिंगल रियर कैमरा मिल सकता है।

TWN In-Focus