सैमसंग ने नया एंड्रॉयड टैबलेट Galaxy Tab A11 लॉन्च किया
News Synopsis
Samsung Galaxy Tab A11 टैब भारत में लॉन्च हो गया है। Samsung का यह बजट सेगमेंट का टैबलेट एंड्रॉयड पर रन करता है। Samsung Galaxy Tab A11 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 8.7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो डुअल स्पीकर के साथ आता है। कंपनी का कहना है, कि यह टैबलेट एंटरटेनमेंट और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। Samsung Galaxy Tab A11 टैबलेट को कंपनी ने octa-core चिपसेट और 5,100 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है।
Samsung Galaxy Tab A11: कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Tab A11 टैबलेट को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन - क्लासिक ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। सैमसंग के इस एंड्रॉयड टैबलेट को भारत में 12999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट को भारत में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Samsung.com और प्रमुख ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह टैबलेट 4 वेरिएंट में बिक्री के लिए लाया गया है। नीचे चारों वेरिएंट की कीमत और बैंक ऑफर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
| मॉडल | कनेक्टिविटी | रैम | स्टोरेज | कीमत | बैंक कैशबैक |
| Galaxy Tab A11 | WiFi | 4GB | 64GB | Rs12999 | Rs 1000 |
| Galaxy Tab A11 | LTE | 4GB | 64GB | Rs 15999 | Rs 1000 |
| Galaxy Tab A11 | WiFi | 8GB | 128GB | Rs 17999 | Rs 1000 |
| Galaxy Tab A11 | LTE | 8GB | 128GB | Rs 20999 | Rs 1000 |
Samsung Galaxy Tab A11 के फीचर्स
Samsung Galaxy Tab A11 टैबलेट में 8.7-इंच का WXGA+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1340x800 पिक्सल है। कंपनी का कहना है, कि डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है, जो वीडियो और स्क्रॉलिंग के दौरान यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
Samsung Galaxy Tab A11 को 8 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ा सकता हैं। Samsung के बजट सेगमेंट वाले इस टैबलेट को 6nm-पर आधारित ऑक्टो-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy Tab A11 में 8MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Android पर आधारित कंपनी के ऑपरेटिंग सिस्टम OneUI पर रन करता है। इसके साथ ही पावर बैकअप की बात करें तो इसमें 5100mAh की बैटरी दी गई है।
सैमसंग ने भारत में नया Galaxy Tab A11+ लॉन्च किया
सैमसंग ने भारत में अपना नया Galaxy Tab A11+ लॉन्च कर दिया है, इस टैबलेट में 11 इंच डिस्प्ले, 7,040mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर मिलता है, यह टैबलेट Wi-Fi और Wi-Fi + Cellular दोनों ऑप्शन में उपलब्ध आता है, इसमें 90Hz स्क्रीन, Android 16 बेस्ड One UI 8 और Dolby Atmos क्वाड स्पीकर्स जैसे फीचर दिए हैं।
Samsung Galaxy Tab A11+ की कीमत
Samsung Galaxy Tab A11+ को भारत में चार वेरिएंट में पेश किया गया है, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के Wi-Fi वर्जन की कीमत 22,999 रुपये और Wi-Fi + Cellular वर्जन की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है, वहीं 8GB RAM + 256GB मॉडल में Wi-Fi वेरिएंट 28,999 रुपये और Wi-Fi + Cellular वर्जन 32,999 रुपये में उपलब्ध है, यह टैबलेट ग्रे और सिल्वर दोनों कलर में आता है, और फिलहाल Samsung की ऑफिसियल वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध है।
Samsung Galaxy Tab A11+: स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, टैबलेट Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है, और कंपनी ने इसमें सात साल के ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, डॉल्बी एटमॉस क्वाड स्पीकर्स इसकी मीडिया एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं, Samsung Galaxy Tab A11+ में MediaTek MT8775 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 256GB स्टोरेज तक के ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है।
प्रोसेसर, कैमरा और DeX मोड फीचर्स
कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, खास बात यह है, कि टैबलेट में Samsung DeX मोड भी मिलता है, जिसकी मदद से इसे मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस से जोड़कर एक मिनी PC की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, डिवाइस में 7,040mAh की बैटरी के साथ 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है, Galaxy Tab A11+ के Wi-Fi-ओनली वेरिएंट का वजन 477g है, जबकि Wi-Fi + सेलुलर वेरिएंट का वजन 482g है, टैबलेट को डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP52 रेटिंग मिली है।


