लांच होने से पहले ही Redmi 10C फोन हुआ लिस्‍ट

Share Us

402
लांच होने से पहले ही Redmi 10C फोन हुआ लिस्‍ट
11 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

स्मार्टफोन Smartphone की जानी-मानी कंपनी Xiaomi का Redmi ब्रैंड मार्केट में जल्‍द ही Redmi 10C नाम से एक नया स्मार्टफोन लांच कर सकता है। कंपनी ने इस फोन की लांच डेट का ऐलान अभी नहीं किया है। लेकिन Redmi 10C को नाइजीरिया Nigeria के Jumia store पर लिस्‍ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि, Redmi 10C की कीमत 90,000 नाइजीरियाई नायरा (लगभग 16,610 रुपए) है। यह 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट Storage variant के दाम हैं। फोन को ग्रेफाइट ग्रे शेड Graphite grey shade में लिस्ट किया गया है, जिसे सीधे Jumia स्टोर से खरीदा जा सकता है। Redmi 10C स्‍मार्टफोन के बैक में हाइब्रिड डिजाइन Hybrid design मिलता है। फ्रंट साइड से यह फोन वाटर-ड्रॉप नॉच स्क्रीन Water-drop notch screen के साथ आता है। यह 6.53 इंच के LCD डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्‍प्‍ले नॉच Display notch एवरेज दिखाई देता है। जो इस प्राइस प्वाइंट के हिसाब से अच्‍छी बात है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप Triple camera setup दिया गया है। इसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्‍सल का है, साथ ही इसमें 2-2 मेगापिक्‍सल के दो कैमरे और फ‍िट किए गए हैं। फ्रंट में 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा Selfie camera मिलता है। कैमरा मॉड्यूल Camera module में एलईडी फ्लैश LED flash, रेडमी ब्रैंडिंग Redmi branding और फिंगरप्रिंट स्कैनर fingerprint scanner को भी जगह दी गई है। 

TWN In-Focus