News In Brief Career & Jobs
News In Brief Career & Jobs

Recession: ट्विटर-फेसबुक-अमेजन के बाद गूगल में भी क्या होगी छंटनी?, जाने डिटेल

Share Us

750
Recession: ट्विटर-फेसबुक-अमेजन के बाद गूगल में भी क्या होगी छंटनी?, जाने डिटेल
16 Nov 2022
min read

News Synopsis

Recession: वर्तमान समय में बड़ी आईटी कंपनियां IT companies मंदी से जूझती नजर आ रही हैं। लागत में कमी करने के लिए ये कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी Layoffs का रास्ता अपना रहीं हैं। इसमें ट्विटर Twitter, मेटा और अमेजन Meta and Amazon जैसी कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारियो को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं। इस बीच गूगल Google से भी ऐसी ही खबर सामने आई है। दरअसल, एक्टिविस्ट निवेशक टीसीआई फंड मैनेजमेंट TCI Fund Management नें गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट से कहा है कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या कम करे, जिससे लागत में कमी आए।

अल्फाबेट में 2017 से छह बिलियन की हिस्सेदारी वाले निवेशक ने कंपनी से कहा है कि कंपनी के पास बहुत अधिक संख्या में  कर्मचारी हैं और प्रति कर्मचारी लागत बहुत अधिक है। जबकि निवेशक टीसीआई ने कहा है कि अल्फाबेट अपने कई कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी देता है। इसके साथ ही भर्ती के मामले में कंपनी ने 2017 से लगातार 20 प्रतिशत की वृद्धि की है और इसे दोगुना कर रही है, जिसे कम किया जाना जरूरी है। हालांकि, अल्फाबेट Alphabet की ओर से अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। गौर करने वाली बात ये है कि, अल्फाबेट इन दिनों विज्ञापनदाताओं Advertisers द्वारा खर्च में कटौती की समस्या से जूझ रही है।

ऐसे में कंपनी ने अक्तूबर के अंत में कहा था कि उसकी योजना आधे से अधिक भर्ती में कटौती करने की है। जानकारी के अनुसार, ट्विटर से अब तक 3700 लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है। वहीं मेटा ने भी 11 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यही हाल माइक्रोसॉफ्ट Microsoft का है, जहां करीब एक हजार कर्मचारियों की छंटनी हुई है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स Netflix ने करीब 500, स्नैपचैट ने 1500 कर्मचारियों को निकाला है। अमेजन भी 10 हजार कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर सकती है।