चूहों के बिल में रहते इंसान
512

24 Sep 2021
2 min read
News Synopsis
मनुष्य अपनी सहजता के लिए कोई न कोई तरीका ढूंढ़ ही लेता है। कभी-कभी वह तरीके इतने विचित्र होते हैं कि विश्वास करना कठिन होता है। कभी-कभी यही तरीके चर्चा का विषय बन जाते हैं। दुनिया बदलने के बाद भी आज भी ऐसे कई लोग हैं जो पुराने विचारों पर जीवन निर्वाह कर रहे। आखिर करें भी क्यों ना, उन विचारों से उनको कठिनाइयों का सामना जो नहीं करना पड़ता है। ज्वालामुखी की चट्टान में घर बनाने की हिम्मत कर पाना आसान नहीं होता, फिर भी ईरान के लोगों ने वर्षों पहले हिम्मत दिखाई, जिसे आज तक ईरान के एक गाँव में उसी रूप में चलाया जा रहा है। चूहे के बिल के आकार को मनुष्य के घर में रूपांतरित करने का विचार अपने आप में अनोखा है। जो व्यक्ति को समय-समय पर ठंढी और गर्मी से बचाता है।