Rasna: रसना के संस्थापक आरिज पिरोजशॉ खंबाटा का सामाजिक विकास में रहा अहम योगदान

Share Us

719
Rasna: रसना के संस्थापक आरिज पिरोजशॉ खंबाटा का सामाजिक विकास में रहा अहम योगदान
22 Nov 2022
7 min read

News Synopsis

Rasna: भारत India में लोकप्रीय ड्रिंक Popular drink बनाने की सामग्री बनाने वाली रसना Rasna को कौन नहीं जानता। बच्चों के सबसे पसंदीदा पेय पदार्थ रसना के संस्थापक Rasna founder अब हमारे बीच नहीं हैं। रसना ब्रांड के संस्थापक आरिज पिरोजशॉ खंबाटा Ariz Pirojshaw Khambata का निधन हो चुका हैं। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार को रसना के संस्थापक और चेयरमैन आरिज पिरोजशॉ खंबाटा का शनिवार को निधन हो गया।

कंपनी ने इस बात की जानकारी खुद दी है। रसना समूह Rasna Group की ओर से जारी बयान में जानकारी देते हुए कहा गया है कि 85 वर्षीय खंबाटा का शनिवार को निधन हो गया। गौर करने वाली बात ये है कि आरिज खंबाटा बेनेवॉलेंट ट्रस्ट और रसना उंडेशन Benevolent Trust and Rasna Foundation के भी चेयरमैन थे। रसना ग्रुप की मानें तो खंबाटा ने भारतीय उद्योग Indian industry, कारोबार और समाज सेवा business and social service के क्षेत्र में अहम योगदान दिया था।

वे पारसी संगठन WAPIZ के पूर्व अध्यक्ष और अहमदाबाद पारसी समुदाय Ahmedabad Parsi community के भी पूर्व अध्यक्ष थे। बयान में आगे बताया गया है कि, 'खंबाटा ने भारतीय उद्योग, व्यापार और समाज की सेवा के जरिए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ' खंबाटा को लोकप्रिय घरेलू पेय ब्रांड रसना के लिए जाना जाता है, जिसे देश में 18 लाख खुदरा दुकानों Retail outlets पर बेचा जाता है। रसना अब दुनिया में सूखे-गाढ़े रूप में उपलब्ध सबसे बड़ा शीतल पेय पदार्थ का विनिर्माता है।