News In Brief Auto
News In Brief Auto

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो का प्रोडक्शन हुआ शुरू 

Share Us

814
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो का प्रोडक्शन हुआ शुरू 
16 May 2022
8 min read

News Synopsis

महिंद्रा स्कॉर्पियो Mahindra Scorpio को बड़े शहरों में तो उतना ज्यादा नहीं लेकिन छोटे शहरों, गांव और कस्बों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। स्कॉर्पियो को उसकी कई खासियतों की वजह से लोग पसंद करते हैं।  इसमें बड़ी वजह इसका बड़ा साइज, ज्यादा स्पेस, बड़े टायर और दमदार फीचर्स हैं। इसी बीच स्कॉर्पियो के नए मॉडल की चर्चा काफी तेज है।

आपको बता दें कि महिंद्रा ने आधिकारिक तौर Officially पर अपनी बहुप्रतीक्षित नई Scorpio एसयूवी का एक नया टीजर वीडियो कुछ समय पहले ही जारी किया था। इस साल के अंत तक महिंद्रा Mahindra नई जनरेशन स्कॉर्पियो Generation Scorpio को पेश करेगी।

अब एसयूवी के ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसका प्रोडक्शन देश में शुरू कर दिया गया है। लेटेस्ट लीक हुई फोटोज में ऑल-न्यू Mahindra Scorpio के कुछ डिजाइन हाइलाइट्स दिखाए गए हैं। इस एसयूवी का कोडनेम Codename Z101 है। लीक हुई इमेज में एक व्हाइट कलर White Colour में 2022 Scorpio की एक यूनिट को प्रोडक्शन लाइन को देखा जा सकता है।

जिसके मुताबिक, नई जनरेशन स्कॉर्पियो का साइज xuv 700 जैसे दिखाई दे रहा है। इसी के साथ, इसके डिजाइन को काफी हद तक पहले मॉडल की तरह ही रखा गया है। कार के विजुअल अपडेट में एक वर्टिकल स्लेट ग्रिल Vertical Slate Grille एक नया महिंद्रा लोगो और एक फॉग लैंप्स Fog Lamps के साथ C शेप LED DRLs शामिल हैं।